Tue. Apr 30th, 2024

नई शिक्षा नीति 2020 पर परिचर्चा का आयोजन

Share this News

बी.बी.एन-अर्जुन सिंह

पटना-बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्याध्यक्ष केदारनाथ पांडेय की अध्यक्षता में गूगल मिट के माध्यम से ऑनलाइन नई शिक्षा नीति 2020 पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य वक्ता श्री पांडेय जी थे।पांडेय ने विस्तार से नई शिक्षा नीति की खूबियों एवं खामियों पर प्रकाश डाला।इस चर्चा के मूल में माध्यमिक स्तर की शिक्षा नीति रही।श्री पांडेय ने कहा कि इस नई शिक्षा नीति में कुछ अच्छी अच्छी बातें भी कही गई हैं परन्तु उनके क्रियान्वयन का स्वरूप क्या होगा यह स्पष्ट नहीं किया गया है।


खास कर शिक्षकों की नियुक्ति, वेतनमान एवं सेवाशर्त क्या होगा, इसकी भी कुछ स्पस्ट रूप रेखा दिखाई नहीं दे रही है।विद्यालयों के देख रेख के लिए बनने वाली समितियों में भी स्थानीय राजनीतिक हस्तक्षेप की प्रबल संभावना है।जो विद्यालयों के संचालन को प्रभावित कर सकता है। यह शिक्षा नीति ड्राप आउट को कम करने की बात तो करती है पर इसके लिए कोई ठोस कार्यक्रम की चर्चा नहीं है।इस नीति से ऐसा लगता है कि गरीब एवं मध्यम वर्ग के लड़के उच्च शिक्षा से कही वंचित न हो जाए। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता कुमार अर्नज ने किया। इस कार्यक्रम में विद्वान शिक्षिका कंचन सिंह,प्रकाश सिंह झुन्नू, रैशुल खान, अंसार, लालबाबू सिंह,आदि ने कई महत्वपूर्ण सवालों को उठाया जिसपर केदारनाथ पांडेय, प्राच्य प्रभा के संपादक विजय कुमार सिंह,शैक्षिक परिषद के सचिव शशि भूषण दुबे , संयुक्त सचिव बिनय मोहन आदि ने विस्तृत रूप से प्रकाश डाला।
प्रमंडल सचिव चन्द्रमा सिंह, नागेंद्र सिंह, चूल्हन सिंह, विद्यासागर विद्यार्थि ,विद्वान शिक्षिका कंचन सिंह,भाग्य ,रैशुल , अंसार ,सुनील ,प्रकाश सिंह झुन्नू आदि ने विचार व्यक्त किया। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अनुमंडल सचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया।