Mon. Apr 29th, 2024

सिविल सेवा किस के लिए कितनी आसान..?

Share this News

1…पढ़ने में गहन रुचि….अगर आप 2-3 घन्टे तक एक जगह बैठकर किताबों के साथ डूबे रह सकते हो…,जैसे एक गुदगुदाने वाले उपन्यास को पढ़ते समय पता ही नहीं चलता ,कब दो से तीन घंटे बीत गए अथार्त पढ़ाई को एन्जाय करते हो

2…निरन्तरता का कोई जबाव नहीं……. हर रोज़ पढने की ललक ………चाहें पांच छह घंटे ही पढ़े,क्योंकि सप्ताह में चार दिन पंद्रह-पंद्रह घंटे पढ़कर, तीन दिन मौजमस्ती करने से अच्छा है, सप्ताह के सातों दिन आठ आठ घंटे पढ़ना ….

3…करेंट अफेयर पर तगड़ी पकड़ …….सिविल सेवा की तैयारी 70 फीसदी डैली के न्यूजपेपर से होती हैं…..इसलिए खुद को हर दिन देश- दुनिया की खबरों व घटनाओं के प्रति alert रखता हो ,न्यूजपेपर को किताब की तरह पढ़ता हो…, लेकिन चुनिंदा खबरों तथा लेखों को ही..

4……तैयारी के शुरुआती चार महीनों में हर रोज़ आधा घंटा सिविल सेवा के सिलेबस को समझने में लगाइये,उसके पश्चात् अगले चार महीने हर रोज़ आधा घंटा आईएएस के पुराने पेपरों को समझने में लगाइये…..यह याद रखिए अगर आपने सिलेबस तथा पुराने पेपरों को नहीं समझा,तो आपने UPSC के बारे में कुछ भी नहीं समझा,क्योंकि यही आपकी गीता हैं,यही आपकी कुरान हैं ……

5….6-12 NCERT किताबों का खुद को विशेषज्ञ बना ले… कुछ चुनिंदा विषयों का

6…..सबसे अन्त में सबसे जरूरी भी एक वैकल्पिक कैरियर दिमाग में रखिए, ताकि आगे चलकर ज्यादा हाथ – पाव ना मारना पड़े (इसको अधिकतर लोग गंभीरता से नहीं लेते हैं

महत्वपूर्ण कितावें. हिंदी माध्यम के लिए

1 भारत की राजव्यवस्था – एम लक्ष्मीकांत
2अंतरराष्ट्रीय सम्बन्ध – पुष्पेश पन्त
3भारत का भूगोल- माज़िद हुसैन
4आधुनिक भारत- स्पेक्ट्रम
5 भारतीय अर्थव्यवस्था- रमेश सिंह
6 पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी – माज़िद हुसैन
7 कला एवं संस्कृति – नितिन सिंघानिया
8 आंतरिक सुरक्षा- अशोक कुमार
9 नीतिशास्त्र सत्यनिष्ठा एवं अभिरुचि- अरिहंत प्रकाशन
10 निबंध – स्पेक्ट्रम