इसरो ने लॉन्च किया GSAT 31

Share this News

फ्रेंच गुएना, 06 फरवरी (हि.स.)। भारत के इसरो ने बुधवार को GSAT 31 को एरियन-5 रॉकेट से सफलतापूर्वक फ्रंच गुएना में यूरोपियन स्टेट सेंटर से लॉन्च किया।
जीसैट का वजन 2535 किलोग्राम है। यह इनसेट सेटेलाइट को रिप्लेस करेगा। इस सेटेलाइट से मुख्य तौर पर टीवी, डिजिटल स्टेट न्यूज गैदरिंग, डीटीएच आदि की सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही भारत के कई समुद्री क्षेत्र से कम्युनिकेशन की सुविधा उपलब्ध करवाएगा। इस उपग्रह का जीवन 15 साल का है।

ह उपग्रह भारतीय भू-भाग और द्वीप को कवरेज प्रदान करेगा। इसरो के अनुसार, यह उपग्रह अपने व्यापक बैंड ट्रांसपोंडर की मदद से अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिन्द महासागर के विशाल समुद्री क्षेत्र के ऊपर संचार की सुविधा के लिए विस्तृत बीम कवरेज प्रदान करेगा।
एरीन स्पेस के सीईओ स्टीफन इजराइल ने बताया कि इसरो एक केबाद एक पहले GSAT 11 और अब GSAT 31 को लॉन्च करके सम्मानित महसूस कर रहा है।
उल्लेखनीय है कि इसरो कुछ महीनों के बाद एक और ऐसा सेटेलाइट लॉन्च करने जा रहा है जिसका नाम GSAT 30 होगा। यह भी एक कम्यूनिकेशन सेटेलाइट होगा।