कोहरे के कारण 6 घंटे तक की देरी से चल रही हैं 14 ट्रेनें

Share this News

नई दिल्ली, 13 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण बुधवार को 14 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से छह घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 12349 भागलपुर-नई दिल्ली एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से जबकि रेलगाड़ी संख्या 14055 डिब्रूगढ़- दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल पांच घंटे की देरी से चल रही हैं।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12303 हावड़ा -नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से चल रही है। रेलगाड़ी संख्या 22433 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार, रेलगाड़ी संख्या 15026 मऊ -आनंद विहार साढ़े तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। रेलगाड़ी संख्या 12367 भागलपुर -आनंद विहार विक्रमशिला 3 घंटे की देरी से चल रही है।
रेलवे के अनुसार ट्रेन नंबर 12561 जयनगर -नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 18238 अमृतसर- बिलासपुर छत्तीसगढ़ ढाई घंटे की देरी से जबकि रेलगाड़ी संख्या 12397 गया -नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलगाड़ी संख्या 12721 हैदराबाद -निजामुद्दीन दक्षिण एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 14257 वाराणसी -नई दिल्ली काशी विश्वनाथ, रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़- दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12393 राजेंद्र नगर- नई दिल्ली स्वर्ण क्रांति और रेलगाड़ी संख्या 20801 इस्लामपुर- नई दिल्ली मगध एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से चल रही हैं।