न्यायालय की गरिमा गिराने के लिए राहुल शर्म करें, माफी मांगें- भाजपा

Share this News

नई दिल्ली, 19 अप्रैल (हि.स.)। जस्टिस लोया की मौत के मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस और उसके अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ तीखा हमला बोला। भाजपा ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्यों के लिए राहुल गांधी और उनके समर्थकों ने लोकतंत्र और न्यायपालिका को शर्मसार किया। इसके लिए उन्हें शर्म आनी चाहिए। अपने कृत्य के लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय पर संवित पात्रा ने कहा कि पिछले कुछ समय से कुछ लोग न्याय प्रक्रिया का राजनीतिकरण कर रहे थे, आज उसका पर्दाफाश हो गया।