प्रधानमंत्री तीन यूरोपीय देशों का दौरा कर स्वदेश लौटे

Share this News

नई दिल्ली, 21 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वीडन, इंग्लैंड और जर्मनी का दौरा कर शनिवार को स्वदेश लौट आए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज नई दिल्ली हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगवानी करने पहुंचीं। इस दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे कुछ समय बातचीत भी की। श्री मोदी ने यूरोपीय देशों के अपने पांच दिवसीय दौरे में पहले भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन और राष्ट्रमंडल देशों के शासनाध्यक्षों की बैठक (सीएचओजीएम) में भाग लिया। इसके अलावा श्री मोदी ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री थेरेसा मे और स्वीडिश प्रधानमंत्री स्टीफन लोफवेन से भी मुलाकात की

Latest News