भाजपा के विभिन्न संगठन करेंगे अलग-अलग राज्यों में बड़ी रैली

Share this News

नई दिल्ली,15 जुलाई (हि.स.)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ पार्टी के विभिन्न संगठन प्रमुखों की बैठक में शाह ने आगामी विधानसभा चुनावों व लोकसभा चुनाव के मद्देनजर निर्देश दिया कि पार्टी का हर संगठन अलग-अलग प्रदेशों में बड़ी रैली करेंगे। इसमें भाजपा व इसके सभी संगठन पूरी मदद करेंगे। इसके तहत भारतीय किसान मोर्चा की एक बड़ी सभा व रैली अक्टूबर 2018 में मुंबई में होगी। उसके बाद सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर दिल्ली के रामलीला मैदान में होगी। पिछड़ा मोर्चा का बिहार में होगा। दलित मोर्चा का मध्यप्रदेश में होगा। राजस्थान में किसान मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। इसी तरह अन्य कई मोर्चा का भी अलग अलग राज्यों की राजधानियों में होगा। इस तरह शाह ने भाजपा के सभी संगठनों को अभी से पूरी तरह चुनावी वारफुट पर ला दिया है। वह किसी भी तरह की तैयारी बाकी नहीं रहने देना चाहते हैं। उन्होंने सरकार से लगायत संगठन के हर विंग को एक-दूसरे से जोड़कर सक्रिय कर दिया है। उधर, विपक्षी दल अभी चुनाव नजदीक आने का इंतजार कर रहे हैं।