Sat. May 18th, 2024

भाजपा व संघ नेताओं के बीच 2019 पर मंथन

Share this News

नई दिल्ली, 15 जून (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने आगामी लोकसभा चुनाव 2019 और उससे पहले तीन राज्यों (राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश) में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले रणनीतिक तैयारी शुरू कर दी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे फरीदाबाद के सूरजकुंड में भाजपा व उसके आनुषांगिक संगठनों के संगठन मंत्रियों और संघ के वरिष्ठ नेताओं के बीच हो रही बैठक का उद्देश्य भाजपा में संघ प्रचारकों की भूमिका को पारिभाषित करने के साथ ही आगामी आम चुनाव के लिए अभी से अपने कील, कांटे और पेंच कसना है।