Sun. May 12th, 2024

राष्ट्रपति ने फील्ड मार्शल मानेकशॉ को किया याद, बताया असली नायक

Share this News

नई दिल्ली, 03 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को फील्ड मार्शल सैम होरमूजजी फ्रामजी जमशेदजी मानेकशॉ को उनकी 104वीं जयंती पर याद किया। कोविंद ने कहा कि देश के सर्वश्रेष्ठ सैन्य कमांडर फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ आज भी हमारे राष्ट्रीय नायक हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, 1971 के युद्ध में सेना के नेतृत्व के लिए चर्चित फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की जयंती पर हम उन्हें अपने सर्वोत्तम सैन्य कमांडरों में से एक के रूप में याद कर रहे हैं। वे अभी भी हमारे बहु-प्रशंसित राष्ट्रीय नायक हैं।