कोहरे के कारण 7 घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी 14 ट्रेनें

Share this News

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के कारण बुधवार को 14 रेलगाड़ियां अपने निर्धारित समय से सात घंटे तक की देरी से दिल्ली पहुंचेंगी।
उत्तर रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्सप्रेस और रेलगाड़ी संख्या 14217 प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 7 घंटे तक की देरी से चल रही है| रेलगाड़ी संख्या 12393 राजेंद्र नगर-नई दिल्ली संपूर्ण क्रांति रेलगाड़ी संख्या 12561 जयनगर-नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 18229 बिलासपुर-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 6 घंटे की देरी से चल रही हैं।
रेलवे के अनुसार रेलगाड़ी संख्या 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12427 रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, रेलगाड़ी संख्या 22823 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार एक्सप्रेस 5 घंटे की देरी से चल रही हैं।
इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 12801 पुरी- नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 4 घंटे की डेरी से चल रही है| इसके अलावा रेलगाड़ी संख्या 15025 मऊ- आनंद विहार एक्सप्रेस 3:30 और रेलगाड़ी संख्या 12225 आजमगढ़- नई दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस 3 घंटे की देरी से चल रही हैं।