कांग्रेस महाधिवेशन: कांग्रेस ने जारी किये 5 बुकलेट

Share this News
नई दिल्ली, 17 मार्च (हि.स.)। कांग्रेस ने अपने 48वें महाधिवेशन में शनिवार को 5 बुकलेट जारी किये हैं। इन्हें कार्यकर्ताओं को बांटा जाएगा। फिलहाल इस अधिवेशन के लिए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के तमाम नेता राजधानी दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम पहुंच चुके हैं। इस महाधिवेशन में आज दूसरे दिन पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधित किया और कार्य़क्रम की शुरूआत की। दोपहर तीन बजे सोनिया गांधी अधिवेशन को संबोधित करेंगी। उल्लेखनीय है कि राहुल के अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार कांग्रेस का महाधिवेशन हो रहा है। खास बात ये है कि अधिवेशन शुरू होने से पहले राहुल ने ट्वीट कर सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। इसके साथ ही उन्होंने अधिवेशन से पहले राहुल ने अपना ट्विटर अकाउंट @OfficeOfRG से बदलकर @RahulGandhi कर लिया है। दूसरी ओर कांग्रेस ने अधिवेशन शुरू होने से पहले 5 बुकलेट जारी किये हैं। ये बुकलेट किसानों पर, देश के आर्थिक हालात पर, देश की आंतरिक सुरक्षा, युवाओं के रोजगार, केंद्र की नीतियों के लेकर हैं। इस दौरान आर्थिक और विदेशी मामलों सहित चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए जाएंगे।