धवरी पंचायत से दूसरी बार नवनिर्वाचित मुखिया अनीता देवी ने ली शपथ उप मुखिया श्री गुलशन माझी बने
धवरी पंचायत से दूसरी बार नवनिर्वाचित मुखिया अनीता देवी ने ली शपथ उप मुखिया श्री गुलशन माझी बने
संवादाता – नवनीत मिश्रा
प्रखंड के कृष्ण मेमोरियल सभा कक्ष में गुरुवार को प्रखंड के 4 पंचायतों के जनप्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण उप मुखिया और उप सरपंच का निर्वाचन भी संपन्न हुआ,अब तक प्रखंड में कुल 20 पंचायतों की शपथ निर्वाचन का कार्य संपन्न हो गया है जहां प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर के द्वारा जनप्रतिनिधियों को शराब नहीं पीने साथ ही दूसरों को नहीं पीने देने में सहयोग की शपथ गोपनीयता की शपथ दिलाई गई, वही मुखिया ने उप मुखिया व सरपंच ने उप सरपंच को पद व गोपनीयता की शपत दिलाई,धवरी पंचायत उप मुखिया श्री किशुन माँझी,उप सरपंच अनिता देवी निर्वाचित हुई नव निर्वाचित मुखिया दिलीप राय की पत्नी अनीता देवी शपत ली,
गोवा पिपरपाती पंचायत में मदन कुमार सिंह को उप मुखिया तथा उप सरपंच दीना देवी निर्वाचित हुए जहां मुखिया अनिल शर्मा शामिल ने शपत ली,धनगरहा पंचायत में उप मुखिया मोहम्मद नुरूल्लाह निर्वाचित हुए वही नव निर्वाचित मुखिया राजीव राम ने उप मुखिया को पद गोपनीयता की शपत दिलाई, इधर कामता पंचायत में उप मुखिया, उप सरपंच को नव निर्वाचित मुखिया शंभू ठाकुर ने उप मुखिया अशोक राय को पद गोपनीयता की शपथ दिलाई,मौके पर कर्मियों के साथ डीसी एलआर पुष्पेश कुमार के देखरेख में कुशल कार्यक्रम शांतिपूर्ण सफल हुआ