Fri. Apr 26th, 2024

सम्मान समारोह: सारण के लाल को मिला राष्ट्रीय अटल सम्मान

Share this News

सम्मान समारोह: सारण के लाल को मिला राष्ट्रीय अटल सम्मान

BBJ-NEWS

भाजपा ने इतने लोगों को ‘राष्ट्रीय अटल सम्मान’ से सम्मानित किया। मौका, शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित राष्ट्रीय अटल सम्मान सह सांस्कृतिक संध्या का था।

इनको मिला सम्मान : उदित नारायण, आचार्य किशोर कुणाल, कुणाल सिंह, श्रेयसी सिंह, कल्पना पटवारी, प्रिया मलिक, आनंद कुमार, डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह, गजेन्द्र सिंह, दुलारी देवी, तिष्या श्री, ज्योति परिहार, सिस्टर ब्लू लोटस, मिथिलेश सिंह, दीपक ठाकुर, डॉ. प्रभाकर कर्ण, शशि शरण, शम्भू शिखर, पद्मिनी शर्मा एवं कमल आग्नेय सारण के लाल वरुण राज, अभिनेता राज रंजन ,स्वेता सुमन को को सम्मान प्रदान किया गया।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम सहित कई नेताओं ने किया उद‌्घाटन

समारोह का उदघाटन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सांसद व सिने अभिनेता मनोज तिवारी, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन, जिवेश मिश्रा व नितिन नवीन, पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव व सांसद रामकृपाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम : कल्पना पटवारी ने अटल बिहारी वाजपेयी की कविता ‘मौत से ठन गयी’ को संगीतमय अंदाज में प्रस्तुत किया। रंग सेतु की प्रस्तुति (महब्बा) सूफी गीत के अलावा अन्य कार्यक्रम भी हुए। संचालन डॉ. पल्लवी विश्वास व श्वेता सुरभि ने किया। इस समारोह में बरूण कुमार सिंह, डॉ. बी. झा मृणाल, श्रीकृष्ण कुमार मिश्रा, रितेश सिंह आदि की खास भूमिका रही।