भव्य होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह और किसान सम्मलेन – डॉ सी एन गुप्ता

Share this News

भव्य होगा कार्यकर्ता सम्मान समारोह और किसान सम्मलेन – डॉ सी एन गुप्ता

बी.बी.एन-डेस्क

18 दिसंबर को छपरा विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मान समारोह स्थानीय जन्नत पैलेश छपरा में 12 बजे से आयोजित होगी।इस कार्यक्रम के पश्चात दोपहर 2 बजे किसान सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा.जिसमे बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय मुख्य अतिथि होंगे।स्नेही भवन में स्थानीय विधायक डॉ सी एन गुप्ता के उपस्थिति में इस संबंध में एक बैठक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजित हुई.इस दौरान बूथ अध्यक्ष ,शक्ति केंद्र के प्रभारी,बिधान सभा के सभी चारो मंडल के अध्यक्ष सहित सभी पदाधिकारी,मंच,मोर्चा के संयोजक ,बिधान सभा मे आने वाले जिला के पदाधिकारी,जिला कार्यसमिति सदस्य, मंच मोर्चा के

संयोजक,बीते चुनाव में मदद करने वाले सभी लोगो के अलावे विधानसभा के अंतर्गत आने वाले प्रदेश पदाधिकारी को आमन्त्रित किया गया है, आज के बैठक में मुख्य रूप से,विधान सभा प्रभारी श्रीनिवासः सिंह,बिहार प्रदेश क्रीड़ा प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह चौहान,बिहार ओबीसी मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य राजेश फैशन जी ,नगर मंडल महामंत्री अजय साह, नगर उपाध्यक्ष अनिल कु ,अनूप यादव, नगर मोर्चा के संयोजक शत्रुध्न सिन्हा, नगर मंत्री बिक्की श्रीवास्तव, नगर भाजयुमो अध्यक्ष अंकुर दत्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल होकर कार्यकर्म को सफल बनाया गया।