फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की 25 श्रेष्ठ सांसदों की सूची

Share this News

फेम इंडिया-एशिया पोस्ट ने जारी की 25 श्रेष्ठ सांसदों की सूची

बी.बी.एन-डेस्क

जानिये कौन-कौन है श्रेष्ठ सांसद 2021 की सूची में

सदन की गरिमा कायम करते श्रेष्ठ सांसद

संसद के भव्य गरिमामय सेंट्रल हॉल में जब जन-प्रतिनिधि के तौर पर सांसद अपने पद और गोपनीयता की शपथ लेने के लिये कदम रखते हैं, तब जाकर उन्हें अहसास होता है कि पूरा देश उनके कदमों और उनकी अभिव्यंजना को किस उम्मीद से टकटकी लगाये देख रहा है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा और मजबूत लोकतंत्र है। हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों, मर्यादाओं और परंपराओं का उदाहरण पूरा विश्व देता है। संसदीय परंपरा इस लोकतंत्र की आत्मा है। सांसद का पद बहुत महत्वपूर्ण पद है। जनता और देश की बेहतरी के लिए क़ानून से लेकर बजट तक, ये सांसद ही पारित करते हैं। संसद ही वह जगह है, जहां देश का भविष्य तय होता है। मजबूत संसदीय लोकतंत्र के लिए सांसदों को सक्रियता व ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करना आवश्यक होता है।

श्रेष्ठता को सम्मान – एक समाजिक परंपरा

एक ज़िम्मेदार मीडिया होने के नाते पिछले कई वर्षों की तरह एक बार फिर फेम इंडिया मैगज़ीन ने श्रेष्ठता को सम्मान देने की समाजिक परंपरा को आगे बढ़ाया हैऔर जो सांसद वाकई बेहतर कार्य कर रहे हैं, उन्हें और उनके कार्यों को जनता के सामने लाने का प्रयास किया है। इस बार, कसौटियां पिछली बार के मुकाबले थोड़ी कड़ी थीं और चयन भी मुश्किल था। फेम इंडिया मैगज़ीन ने सर्वे एजेंसी एशिया पोस्ट के साथ मिलकर एक लंबे सर्वे और ग्राउंड रिपोर्ट के जरिये उन 25 सांसदों की पहचान की, जिन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र से संसद तक जनसेवा, समाजसेवा, जन जागरण से लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का शानदार कार्य किया है। हमने इस सर्वेक्षण में सांसदों का जनता से जुड़ाव, प्रभाव, छवि, पहचान, कार्यशैली, सदन में उपस्थिति, बहस में हिस्सा, प्राइवेट बिल, सदन में प्रश्न, सांसद निधि का सही उपयोग व सामाजिक सहभागिता को मुख्य मापदंड बनाया। इस लिस्ट में चयनित होने के लिए सिर्फ एक मानक है, वो है ‘अपने दायित्वों का बेहतर निर्वहन’, जो इन सांसदों ने भली-भाँति करने का प्रयास किया है। 25 विभिन्न श्रेणियों के लिए देश के 542 सांसदों में से श्रेष्ठ का चयन खासा मुश्किल कार्य था। सर्वे सीधे जनता से, ऑनलाइन और विशिष्ट व्यक्तियों से स्टेक होल्ड विधि से पूछे गये सवालों और लोकसभा की साइट पर उपलब्ध प्रमुख डाटा, यानि कुल दस बिंदुओं पर आधारित हैं। जो सांसद विभिन्न कैटगरियों में अपना स्थान बना पाये, उन्हें बहुत-बहुत बधाई।

फेम इंडिया मैगज़ीन – एशिया पोस्ट श्रेष्ठ सांसद सर्वे 2021

प्रभावशाली – सी.आर.पाटिल (सांसद – नवसारी लोकसभा क्षेत्र, गुजरात) भाजपा

उत्कृष्ट – भर्तृहरि महताब (सांसद – कटक लोकसभा क्षेत्र, ओडिशा) बीजू जनतादल

योग्य – संजय जयसवाल (सांसद – पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र, बिहार) भाजपा

असरदार – राव उदय प्रताप सिंह (सांसद – होशंगाबाद लोकसभा क्षेत्र, मध्यप्रदेश) भाजपा

ऊर्जावान – निशिकांत दुबे (सांसद – गोड्डा लोकसभा क्षेत्र, झारखंड) भाजपा

अनुभवी – कोडिकुन्निल सुरेश (सांसद – मावेलीकारा लोकसभा क्षेत्र, केरल) कांग्रेस

प्रेरक – राजेन्द्र अग्रवाल (सांसद – मेरठ लोकसभा क्षेत्र, उत्तर प्रदेश) भाजपा

कर्मठ – विनायक राउत (सांसद – रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र) शिवसेना

विलक्षण – अजय भट्ट (सांसद – नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र, उत्तराखंड) भाजपा

कर्तव्यनिष्ठ – सुरेश कुमार कश्यप (सांसद – शिमला लोकसभा क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश ) भाजपा

शख्सियत – गोपाल शेट्टी (सांसद – मुम्बई नॉर्थ लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र) भाजपा

लगनशील – जुगल किशोर शर्मा (सांसद – जम्मू लोकसभा क्षेत्र, जम्मू कश्मीर ) भाजपा

अग्रदूत – प्रवेश वर्मा (सांसद – पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र, दिल्ली) भाजपा

विशिष्ट – भीमराव बी.पाटिल (सांसद – ज़हीराबाद लोकसभा क्षेत्र, तेलंगाना) तेलंगाना राष्ट्र समिति

मजबूत – धरमवीर सिंह (सांसद – भिवानी महेन्‍द्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र, हरियाणा) भाजपा

कर्मयोद्धा – हनुमान बेनीवाल (सांसद – नागाैर लोकसभा क्षेत्र, राजस्थान) राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी

व्यवहार कुशल – विनोद चावड़ा (सांसद – कच्छ लोकसभा क्षेत्र, गुजरात) भाजपा

कामयाब – राहुल शेवाले (सांसद – मुम्बई दक्षिण-मध्य लोकसभा क्षेत्र, महाराष्‍ट्र) शिवसेना

आइकॉन – राजू सिंह बिष्ट (सांसद- दार्जिलिंग लोकसभा क्षेत्र, पश्‍चिम बंगाल ) भाजपा

दूरदर्शी – अपराजिता सारंगी (सांसद – भुवनेश्वर लोकसभा क्षेत्र, ओडिशा) भाजपा

चर्चित – नवनीत राणा (सांसद – अमरावती लोकसभा क्षेत्र, महाराष्ट्र) निर्दलीय

उद्देश्यपूर्ण – हरीश द्विवेदी (सांसद – बस्ती लोकसभा क्षेत्र, उत्तरप्रदेश) भाजपा

सक्रिय – दिलीप सैकिया (सांसद – मंगलदोई लोकसभा क्षेत्र, असम) भाजपा

जिम्मेदार – दिनेश चंद्र यादव (सांसद – मधेपुरा लोकसभा क्षेत्र, बिहार) जनता दल यूनाइटेड

जागरुक – चुन्नी लाल साहू (सांसद – महासमुन्द लोकसभा क्षेत्र, छत्तीसगढ़) भाज

सर्वे स्रोत : विभिन्न प्रश्नों पर संसदीय क्षेत्रों की राय , विधायिका और मीडिया से जुड़े लोगों से स्टेक होल्ड सर्वे और लोकसभा से उपलब्ध डाटा के आधार पर