Fri. Apr 26th, 2024

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रवाल ने किए द्दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

Share this News

सांसद जनार्दन सिंह सिग्रवाल ने किए द्दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

संवाददाता – अभिषेक आनंद

भारतीय जनता पार्टी छपरा सारण के नेतृत्व में संगठनात्मक बैठक हैजल वुड स्कूल में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा वंदेमातरम गान के साथ एवम दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की गई। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया का छपरा में आगमन हुआ। भीखु भाई दलसानिया ने छपरा भाजपा की संगठनात्मक बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि है उसके बाद हीं पार्टी हैं और हम स्वयं सबसे अन्तिम में आते हैं। नरेन्द्र मोदी जबसे प्रधानमन्त्री बने है, उन्होंने पार्टी को समाज सेवा से जोड़ दिया है। तभी तो नरेन्द्र मोदी ने नारा दिया सब का साथ सब का विकास सब का विश्वास सब का प्रयास। मोदी जी ने न सिर्फ देश को समय से आगे सोचने और परिश्रम की पराकाष्ठा से संकल्प को सिद्ध करने की सोच दी बल्कि उसको चरितार्थ करके भी दिखाया।

मोदी जी के रूप में देश को एक ऐसा सशक्त व निर्णायक नेतृत्व मिला है, जिसने दशकों से अपने अधिकारों से वंचित करोड़ों गरीबों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर न सिर्फ उन्हें समाज में गरिमामयी जीवन दिया बल्कि अपने अथक परिश्रम से विश्वभर को यह दिखाया कि एक प्रजावत्सल नेतृत्व कैसा होता है। मोदी जी ने सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास व ऐतिहासिक सुधारों के – समांतर समन्वय का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।नरेंद्र मोदी जी के संकल्प व समर्पण ने देशवासियों में एक नई ऊर्जा व आत्मविश्वास पैदा किया है, जिससे आज देश नित नए कीर्तिमान स्थापित कर आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है।

उन्होंने सेवा और समर्पण अभियान के अन्तर्गत जन-जन तक पहुँचने का आह्वान किया।

बैठक की अध्यक्षता तथा स्वागत भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने किया। संचालन महामन्त्री शान्तनु कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिव नारायण महतो, प्रदेश महामन्त्री बेबी कुमारी, बिहार उपसचेतक सत्तारूढ़ दल जनक सिंह, बिहार प्रदेश अनुशासन समिति अध्यक्ष विनय सिंह, अमनौर विधायक कृष्ण कुमार मन्टु सिंह, छपरा विधायक सीएन गुप्ता, पूर्व विधायक ज्ञानचंद माँझी, जिला प्रभारी अनूप श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष रमेश

प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, वेद प्रकाश उपाध्याय, उपाध्यक्ष डाॅ धर्मेन्द्र सिंह, तारा देवी, लक्ष्मी ठाकुर, राजेश ओझा, जय शंकर बैठा, महामन्त्री रमाशंकर मिश्र शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, विवेक कुमार सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, सीमा सिंह, गायत्री देवी, मोहन शंकर प्रसाद, विरेन्द्र पाण्डेय तथा प्रदेश कार्य समिति सदस्य, सभी मोर्चो एवम प्रकोष्ठो के अध्यक्ष तथा संयोजक उपस्थित हुए।