Sat. Apr 27th, 2024

नेपाल में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों स्पेशल बस के जरिए होगी घर-वापसी

Share this News

नेपाल में फंसे दुमका के 26 मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर शनिवार तक सभी मजदूरों की वापसी हो जाएगी। इसके बाद सभी का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

पाल में फंसे झारखंड के 26 मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल सफल रही। उम्मीद है कि सभी शनिवार को अपने घर पहुंच जाएंगे। गाड़ी का इंतजाम कर दिया गया है। उन्हें लाने के लिए भारत नेपाल सीमा पर एक बस और एक एंबुलेंस भेजी गई है।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सकारात्मक पहल ने असर दिखाया। प्रवासी मजदूरों को लेकर संवेदनशीलता के साथ सरकार ने पहले भी कई कदम उठाए हैं। उसी कड़ी में मुख्यमंत्री की पहल पर सरकार ने नेपाल में काम करने गए 26 प्रवासी मजदूरों की सकुशल वापसी की दिशा में तेजी से एक्शन लिया। इस संबंध में नेपाल सरकार के सक्षम पदाधिकारियों से राज्य सरकार ने बात की। जिसके बाद नेपाल में काम कर रहे प्रवासी मजदूरों की शनिवार को वापसी होने जा रही है। झारखंड सीएम ऑफिस से इस बाबत ट्वीट कर जानकारी दी गई है।

दुमका के रहनेवाले 26 मजदूर नेपाल में हाइड्रोपावर प्लांट में काम करने गए थे, और वहां जाकर फंस गए थे। मजदूर नारायण ने कहा था कि सभी 26 मजदूर नेपाल के सिधुपाल चौक जिले के अंचल बागमति के नगरपालिका 12 विशेष के गौरी गांव में रहते हैं। सभी मजदूर यहां निर्माणाधीन हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम करने आए थे। नारायण ने कहा कि चूंकि पिछले बार प्रोजेक्ट के काम करने के बाद मजदूरी बकाया था, इसी लालच में दोबारा काम करने चले आए थे। मगर जत्था में शामिल अधिकांश मजदूरों की तबीयत खराब हो गई।