Mon. May 13th, 2024

बिहार पुलिस मेंस एसोशिएसन के अध्यक्ष बने श्याम बिहारी यादव

Share this News

 बिहार पुलिस मेंस एसोशिएसन के अध्यक्ष बने श्याम बिहारी यादव

रिपोर्ट – अर्जुन सिंह 

छपरा बिहार पुलिस मेंस असोसिएशन का हुआ चुनाव निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए श्याम बिहारी यादव हालांकि श्याम बिहारी यादव पहले से बिहार पुलिस मेंस एशोसिएशन के छपरा इकाई के उपाध्यक्ष पद पे थे वही इस बार उन्हें बिहार पुलिस मेंस एशोसियेशन छपरा इकाई के अध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया।

वही इस चुनाव कार्य को सम्प्पन्न कराने पर्यवेक्षक राजेश कुमार सिंह,गोपाल यादव,संजीत कुमार पासवान और साथ बीएमपी चार से चुनाव पदाधिकारी की सात सदस्यीय टीम आई थी सभी के द्वारा शांतिपूर्ण चुनाव कार्य सम्पन्न कराया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कहा कि सभी पुलिस कर्मियो के सामूहिक समस्याओं का निदान करवाना मुख्य उद्देश्य होगा एवम अपने पुलिसकर्मियो के समस्याओं को वरीय पदाधिकारियो के समक्ष रख उसका निदान करवाने का काम करेंगे।

वही श्याम बिहारी यादव के अध्यक्ष बनते ही बधाइयों का तांता लग गया बधाई देने वालो में राणा कुमार सिंह,उमेश कुमार यादव,संजय तिवारी,लव कुमार सिंह,अभय कुमार,जावेद आलम,पूर्व मंत्री उत्तम कुमार पासवान,पूर्व संयुक्त सचिव मुनेश कुमार,सुनील कुमार, हवलदार सतेंद्र तिवारी,रहमत अली,धर्मेंद्र यादव सभी ने इनके अध्यक्ष बनने पर खुशी जाहिर करते हुए बधाई दी।