बुधवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.12, सूर्यास्त 06.40, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष पंचमी, बुधवार, 10 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में पुराने प्रॉजेक्ट दोबारा शुरू हो सकते हैं। कोर्ट कचहरी के मामले भी अनुकूल परिणाम देंगे। सुख समृद्धि के संयोग बन रहे हैं एवं निवेश सकरात्मक परिणाम देंगे। प्रॉपर्टी खरीदने के बारे में भी विचार कर रहे हैं। सफलता के लिए प्रयास करने होंगे। ब्लडप्रेशर जैसी बीमारी में सुधार आ सकता है। खाने-पीने पर रखें कंट्रोल। आत्मसम्मान और सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय-व्यय पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।
वृषभ राशि :- आर्थिक वृद्धि के संयोग बनेंगे एवं कोई नया निवेश आपके लिए बेहतर स्थितियां बनाएगा। सोच समझकर निवेश करें तो ग्रोथ अच्छी होगी। कार्यक्षेत्र में रिस्क लेने से फायदे हो सकते हैं। कहीं घूमने फिरने का मन बना सकते हैं। मित्रों के साथ तनाव बढ़ सकता है। वार्ता में संयम व सावधानी बरतें। प्रेम में त्रिकोण की स्थिति बन सकती है। कार्यस्थल में विरोधी परेशान कर सकते हैं। दुविधा की स्थिति में जरूरी फैसले न लें। जोखिम के कार्यों से दूर रहें।
मिथुन राशि :- आज आपका दिन बहुत खुशनुमा रहेगा। परिवार में सुख समृद्धि के शुभ संयोग बनेंगे एवं जीवन में अनुकूलता आएगी। आपको उपहार में कोई मूल्यवान वस्तु मिल सकती है। दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। व्यवसाय में होगा फायदा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिल सकता है। घर के लिए कोई महंगी चीज खरीद सकते हैं। कार्यक्षेत्र में बातचीत द्वारा समस्या को सुलझाएं तभी उन्नति होगी। यात्राओं से बचने में ही बेहतरी है। घर की साज सज्जा का सामान खरीद सकते हैं।
कर्क राशि :- आर्थिक मामले में ग्रोथ अच्छी रहेगी एवं साझेदारी में किए गए निवेश आपके लिए शुभ फलदायक रहेंगे। कार्यक्षेत्र में लगातार किए गए प्रयास आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएंगे। यात्राएं कष्ट दे सकती हैं, इसलिए इन्हें टाल देना ही बेहतर होगा। अधिक परिश्रम से शारीरिक थकान महसूस होगी। खान-पान पर नियंत्रण रखें। कार्यस्थल में माहौल अनुकूल रहेगा। जोखिम के कार्यों से दूर रहें। आकस्मिक धन लाभ का योग है। पार्टनर के साथ रिश्ते मजबूत होंगे।
सिंह राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक उन्नति के योग बन रहे हैं। सकारात्मक समाचार प्राप्त हो सकते हैं। यात्राओं के लिए समय ठीक नहीं है। परिवार में उतार-चढ़ाव रहेंगे, लेकिन शाम तक स्थितियां आपके अनुकूल होती जाएंगी। कार्यक्षेत्र में किसी पार्टनरशिप की वजह से कष्ट हो सकता है। पार्टनर की भावनाओं को समझ कर आपसी परेशानियों को दूर करें। नये संबंध बनने से मन खुश होगा। किसी सामाजिक संस्था द्वारा सम्मानित होंगे। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।
कन्या राशि :- परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी एवं परिवार के कोई बड़े बुजुर्ग इस मामले में आपकी मदद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कोई बात रहेगी जो अंदर ही अंदर आपको परेशान करेगी। आर्थिक मामलों में फायदे लेने के लिए आपको अपने निवेश की तरफ फोकस करना चाहिए। फिजूल की भागदौड़ बनी रहेगी। कार्यस्थल पर अधिकारियों से अनबन बढ़ सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। राजनैतिक सहयोग मिलने की संभावना है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि :- आर्थिक मामलों में आज ग्रोथ अच्छी रहेगी एवं निवेश के द्वारा फायदे रहेंगे। प्रॉपर्टी के जरिये कोई बड़ा फायदा हो सकता है। व्यावसायिक विस्तार संभव है। आपकी कार्यशैली से पदोन्नति मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा रहेगा। जरूरी काम पहले करें। वाहन खरीदने की योजना बन सकते हैं। यात्राओं द्वारा भी शुभ संकेत मिलेंगे एवं किसी युवा व्यक्ति की राय इस मामले में आपके लिए शुभ रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में फायदे होंगे एवं साझेदारी में किए गए प्रॉजेक्ट लाभकारी सिद्ध होंगे। आर्थिक मामले हालांकि सोच-समझकर चलने की तरफ इशारा कर रहे हैं, क्योंकि अचानक से बड़ा व्यय हो सकता है। यात्राओं के लिए यह समय अच्छा है। नौकरी की तलाश में भाग दौड़ रहेगी। आत्मविश्वास के साथ काम करने से सफलता मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।
धनु राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। भाग्योदय के अवसर मिलेंगे। निजी संबंधों में गलतफहमी दूर होने से आपसी रिश्ते मधुर होंगे। आलोचना से बचें। वाणी पर संयम रखें। नौकरी में कार्यभार कम रहेगा। व्यापारिक यात्राएं सफल होंगी। मित्रों के सहयोग से बिगड़े हुए काम बनेंगे। हालांकि, सेहत से संबंधित व्यय अधिक हो सकते हैं, जिससे मन ही मन आप चिंतित रह सकते हैं।
मकर राशि :- आज का दिन आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति लेकर आएगा। अपने प्रॉजेक्ट की ग्रोथ को लेकर मानसिक संतुष्टि रहेगी। काम को वक्त पर करने की आदत डालें। व्यवसाय में नए सहयोगी मिलेंगे। आर्थिक मामलों में निवेश को लेकर थोड़ी चिंतित हो सकती है, लेकिन अपने करीबियों के भविष्य की सुरक्षा के लिए निवेश कर सकते हैं। यात्राओं द्वारा भी शुभ संकेत मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है। खान-पान में सावधानी बरतें। सामाजिक सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ राशि :- कार्यक्षेत्र में जितने भविष्योन्मुखी रहेंगे, उतना फायदा होगा। युवाओं को नौकरी के सुनहरे अवसर मिलेंगे। नए प्रोजेक्ट के लिए बनी योजनाएं भी सफल रहेंगी। आय के नए स्रोत मिलेंगे। साझेदारी में नया काम शुरू कर सकते हैं। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। राजनीति में किसी दल का नेतृत्व कर सकते हैं। परिवार में किसी बुजुर्ग महिला का सहारा आपके लिए शुभ परिणाम सामने लेकर आ सकता है। यात्राओं द्वारा शुभ संयोग बनेंगे एवं जीवन में ग्रोथ भी होगी।
मीन राशि :- कार्यक्षेत्र में अपनी वाक्पटुता की वजह से अपने प्रोजेक्ट में अच्छी ग्रोथ कर सकते हैं। आर्थिक मामलों में किए गए कोई भी निर्णय आपको सकारात्मक परिणाम देंगे। यात्राओं से फायदा लेना है तो उस तरफ आपको फोकस करना होगा, तभी अनुकूल परिणाम मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलेगी। वाहन संबंधी समस्या आ सकती है। अटके काम पूरे होंगे। रुपये-पैसों का कोई बड़ा लेन-देन न करें, अन्यथा व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ेगी।