बुधवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.03, सूर्यास्त 06.41, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष त्रयोदशी, बुधवार, 17 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। व्यापार-धंधे में आर्थिक लाभ के योग बन रहे हैं। रोजगार में सफलता मिलेगी, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कारोबार को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के सहयोग से आपको फायदा मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा बना रहेगा। यात्रा के योग बन सकते हैं। धन लाभ और भेंट-उपहार मिलने से आपके आनंद मिलेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से चिंतित रहेंगे। घर में धार्मिक आयोजन हो सकता है। शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। हताशा और क्रोध की भावना मन पर हावी न होने दें। खान-पान पर ध्यान दें। मित्रों के सहयोग से महत्वपूर्ण काम बनेंगे।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार और नौकरी में लाभ होगा। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेगा। ऑफिस में कार्यभार अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के योग हैं या विदेश से कोई खुश खबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मानसिक शांति रहेगी। आज के दिन मौज-मस्ती करेंगे। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मिल सकते हैं।
कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। कारोबारियों को फायदा होगा। नौकरी करने वालों को तरक्की मिलेगी। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। व्यावसायिक मामलों में लाभ हो सकता है। मन में नकारात्मक विचार ना लाएं। यात्रा फलदायी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मित्रों से भेंट हो सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखें। घर की साज-सजावट का विशेष ध्यान दे सकते हैं। प्रेम संबंधों को गंभीरता से हल करेंगे।
सिंह राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा साबित होगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। उपहार और धन की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। वाद-विवाद में कोई अपना नाराज हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। किसी धार्मिक यात्रा का आयोजन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ के प्यार बना रहेगा।
कन्या राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से पारिवारिक समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। जरूरी दस्तावेजों या कोर्ट- कचहरी के मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। प्रोफेशनल डील करने से बचें, हानि होने की संभावना है। पैसे की लेन-देन में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बाहर का खाना-खाने से बचें। कानूनी मामलों में लापरवाही न बरतें।
तुला राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक लाभ मिलेगा, लेकिन नकारात्मक विचारों से मन विचलित रहेगा। कार्यों में परिश्रम से सफलता मिलेगा। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे और यश में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन में आनंदमय माहौल रहेगा। स्वास्थ्य आज नरम रहेगा। योजनाओं की पूर्ति में देरी होगी। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। आज का दिन मौज-मस्ती में बीतेगा।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। नौकरी में कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपके अनुकूल रहेगा आज का दिन शांति से व्यतीत करें। पारिवार में खुशी का माहौल रहेगा। स्थायी संपत्ति और वाहन आदि के दस्तावेज रखने में सावधानी रखने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। अचानक धन प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। अचानक लाभ होने से प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबरी मिल सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखना जरूरी है। वाद-विवाद से समस्या पैदा हो सकती है। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। पूंजी निवेश में विशेष ध्यान रखें। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी।
मकर राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। धनलाभ की स्थिति रहेगी, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से आर्थिक तंगी का अनुभव करेंगे। मन में नकारात्मक विचारों को आने से रोकना होगा। क्रोध पर संयम और वाणी पर नियंत्रण रखना आवश्यक है। झगड़े विवाद होने की संभावना है। नींद पूरी नहीं होने स्वास्थ्य पर प्रभाव हो सकता है। योजनाबद्ध होकर कार्य करें तो काम अवश्य निपटेंगे। संपत्ति संबंधी मामलों में परेशानी हो सकती है।
कुंभ राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। भाग्य वृद्धि के योग हैं। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से निर्विघ्न कार्य संपन्न होंगे। व्यक्तिगत जान-पहचान से लाभ होगा। करीबियों से मेल-मिलाप रहेगा। घर में मित्रों का आगमन आनंददायी बनेगा। प्रियजनों का साथ मिलेगा। दूर रहने वाली संतान का शुभ समाचार मिलेगा। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। मित्रों के पीछे धन खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा।
मीन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। आकस्मिक धनलाभ के योग बन रहे हैं, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में या पैसों के लेन-देन सावधानी बरतें। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। घर से बाहर सर्तक रहें। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मित्रों से मुलाकात हो सकती है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। वाद-विवाद से बचें। खान-पान पर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।