मंगलवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.20, सूर्यास्त 06.37, ऋतु – ग्रीष्म
चैत्र कृष्ण पक्ष त्रयोदशी, मंगलवार, 02 अप्रैल – 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।

मेष राशि :- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। किसी के साथ विचारों में अस्थिरता आ सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। नौकरी- कारोबार में आज आपको फायदा मिलेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। अधूरे और रुके हुए काम निपटाने के लिए दिन ठीक है। रोजमर्रा के कामकाज से फायदा हो सकता है। सामाजिक कामों में आपको सफलता मिल सकती है। खास लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। किसी सहकर्मी के साथ मिलकर किए गए काम में आप सफल रहेंगे।
वृषभ राशि :- आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा। आज आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। नए काम शुरू कर सकते हैं। गुस्से पर काबू और खुद पर सयंम रखें। यात्रा पर जाने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे। आप काफी उत्साहित हो सकते हैं। कई तरह की जिम्मेदारियों में आप व्यस्त हो सकते हैं। बिजनेस बढ़ाने की कोशिश करेंगे। कोई पुराना काम भी आज निपटा सकता है। मकान के नक्शे में किसी तरह के बदलाव के भी योग हैं। संतान से सहयोग मिल सकता है। नौकरीपेशा और बिजनेस करने वाले लोगों को इनकम के नए सोर्स मिल सकते हैं।
मिथुन राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आज दोस्तों से मुलाकात हो सकती है तथा उनसे लाभ मिल सकता है। कार्यभार अधिक रहने से तनाव उत्पन्न होगा। तरक्की के अवसर मिल सकते है। मानसिक तनाव से दूर रहे। आज नौकरी में परिवर्तन की संभावना है। कार्यक्षेत्र में होने वाले बड़े काम का नतीजा सामने आ सकता है। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। आपके दिमाग में पैसों को लेकर कोई प्लानिंग चलेगी। प्रेमी और संतान को लेकर बहुत पजेसिव हो सकते हैं। किसी पुराने दोस्त से मिलने के योग बन रहे हैं। नई नौकरी की बात भी आपको पता चल सकती है। काम के सिलसिले में यात्रा होने की संभावना है।
कर्क राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। सरकारी लाभ मिल सकता है। मित्रों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। मानसिक उलझनें परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य का ख्याल व खुद पर संयम रखें। परिवार में आनंद का वातावरण बना रहेगा। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। माता का सुख मिल सकता है। समय के साथ सब ठीक भी हो जाएगा। दोस्तों के साथ समय बीतेगा। रुके हुए काम पार्टनर की मदद से पूरे हो सकते हैं। आज आप जिसे अपनी भावनाएं बताना चाहते हैं, वह भी आपकी बातें समझ जाएगा। अपने मन की सुनें तो सब ठीक रहेगा। आपकी इनकम और खर्चा बराबर रहेगा।
सिंह राशि :- आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिल सकता है। विदेश से खुशखबरी मिल सकता है। आकस्मिक लाभ मिल सकता है। कारोबार में विस्तार कर सकेंगे और मुनाफा मिलेगा। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा। परेशानियों से मुक्ति मिलने के योग हैं। कामकाज में मन लगेगा। जो भी बात मन में आए, आप उसे तुरंत कहने की कोशिश करेंगे, लेकिन कुछ भी कहने के पहले विचार जरूर कर लें। पैसों के मामलों को सुलझाने में सफल हो सकते हैं। घर के बारे में योजना कारगर साबित हो सकती है। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है।
कन्या राशि :- धार्मिक कार्यों में धन खर्च हो सकता है। धैर्यशीलता में कमी होगी। दोस्तों से मुलाकात और उनसे लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने कामकाज पर ध्यान दें। बिना डिस्टर्ब हुए काम करने की क्षमता के कारण आप अपने काम में पूरी तरह सफल हो सकते हैं। आपको कामकाज के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बॉस से किसी खास मामले में बातचीत हो सकती है। विवाह प्रस्ताव भी मिलने के योग हैं। नए दोस्त बनेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। सभी से प्रेमवत व्यवहार रहेगा। आसपास और साथ के लोगों से सहयोग मिल सकता है।
तुला राशि :- आपके लिए दिन अच्छा है। कोई नई जमीन या मकान खरीदने का विचार बन सकता है। दांपत्य जीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा। यात्रा पर जाने से बचें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। मित्रों से मुलाकात होगी और उनका सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। निवास या काम करने की जगह में बदलाव का मूड भी बन सकता है। परिवार के लोग और प्रियजनों पर पैसा खर्चा करने का भी विचार मन में आ सकता है। आज आप कामकाज में बहुत हद तक सफल होंगे। कोई ऐसे काम की योजना सामने आ सकती है, जिससे आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं।
वृश्चिक राशि :- बिजनेस में प्रगति के योग बन रहे हैं। घर और दांपत्य जीवन में आनंद छाया रहेगा। वाणी पर संयम रखें। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार के कार्य में व्यस्त रहेंगे और लाभ मिल सकता है। माता-पिता के सहयोग व पैतृक सम्पत्ति से धनलाभ हो सकता है। आपकी महत्वाकांक्षाएं भी तेज हो सकती हैं। आसपास या साथ के लोगों को किसी खास काम के लिए आपकी जरूरत पड़ सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आने वाली परेशानी कम होगी और पुराने काम पूरे होंगे।
धनु राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। कार्य के व्यस्त रहेंगे और कारोबार में विस्तार करेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। आपका ध्यान परिवार और पैसे पर होगा। हर मौके का लाभ उठाने की कोशिश करें। आपके सारे काम आसानी से और समय पर निपट सकते हैं। कामकाज में व्यस्तता ज्यादा हो सकती है। चीजें धीरे-धीरे आपके फेवर में हो सकती हैं। माता-पिता, भाई-बहन आदि का सहयोग भी आपको मिल सकता है।
मकर राशि :- परिजनों का सहयोग मिलेगा। संतान सुख में वृद्धि होगी। किसी यात्रा पर जाने से बचें। सरकार तथा अधिकारी के विषय में कार्य सफलता मिलेगी। आय में व्यवधान एवं खर्चों की अधिकता रहेगी। संतानों की चिंता रहेगी। आगे बढऩे के लिए आपको एक से ज्यादा मौके मिलने की संभावना है। पैसों के हर मामले पर आप बारीकी से विचार कर लें। कुछ खास काम आज पूरे हो सकते हैं। किसी नए व्यक्ति के प्रति आकर्षण महसूस हो सकता है। आत्मविस्वास के साथ रोजमर्रा के काम भी निपट सकते हैं। नए लोगों से मुलाकात और दोस्ती होगी।
कुंभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है, लेकिन अनावश्यक खर्च से चिंतित रहेंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। यात्रा पर जाने के योग हैं। किसी के वाणी और व्यवहार से आपको ठेस लग सकती है। मकान या भूमि से सम्बंधित दस्तावेजों की कार्यवाही आज न करें। इच्छा विरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। दोस्तों और भाइयों से सहयोग मिलेगा। अचानक कोई खास काम आपको करना पड़ सकता है। आज ऐसे ही काम शुरू करें जो जल्दी पूरे हो जाएं। परिवार की जरूरतों और कामकाज के लिए आपको काफी समय देना पड़ सकता है।
मीन राशि :- नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। बौद्धिक विचारों का अनुभव कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आना प्रारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक विषयों में संभलकर निर्णय लें। परिवार में मनमुटाव व तनाव रह सकता है। आपकी तकनीकी या भावनात्मक समस्याएं सुलझ सकती हैं। आपको कई मामलों की जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती हैं और उनकी चिंता भी करनी होगी। जो चीजें आपके लिए वास्तव में खास हैं, उनको लेकर आपको कोई समझौता करने की जरूरत नहीं है।