Tue. Apr 30th, 2024

मंगलवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.03, सूर्यास्त 06.41, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष द्वादशी, मंगलवार, 16 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। नये काम शुरु करने की प्रेरणा मिलेगी और कार्य आरंभ भी आप कर सकेंगे। शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा। मानसिक दबाव और थकान परेशानी पैदा कर सकती है। समय निकाल कर कहीं बाहर घूमने जाएं। प्रकृति की गोद में जाने से आप अपनी सही पहचान भी कर पाएंगे। ज्यादा सोच-विचार की जरूरत नहीं है। लेखन कार्य के लिये अच्छा दिन है। लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का ध्यान रखें। सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। लेखक, कारीगर और कलाकारो को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आप अपनी सुमधुरवाणी से किसी को मना सकेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च भी बढ़ेगा। जल्दबाजी में निवेश करने से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ समय बितायेंगे। मनोरंजक गतिविधियों या किसी पारिवारिक समारोह में भी भाग ले सकते हैं। यात्रा पर जाने से बचें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें। तनाव का सामना करने के लिए तैयार रहें।
मिथुन राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं। व्यापार-धंधे में अच्छा मुनाफा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। परिवार का माहौल आपके अनुकूल रहेगा। दोस्तों का सहयोगी रूख आपको खुश रखेगा। अच्छा व्यवहार रखें वरना रिश्ते में दरार पड़ सकती है। ज्यादा काम की वजह से मन में झुंझलाहट रहेगी। पुरानी कानूनी परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। गंभीर मुद्दे को शांतिपूर्वक सुलझाने की कोशिश करे, वरना मुसीबत में फंस सकते हैं।
कर्क राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। धनप्राप्ति हो सकती है। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। अपनी खुशियों को दूसरों से साझा करना बेहतर रहेगा। अचानक किसी प्रिय शख्स से यादगार मुलाकात हो सकती है। आपका मन करेगा कि आप कहीं बाहर घूमने जाए, लेकिन यात्रा करना महंगा साबित हो सकता है। बोलने पर संयम रखें, किसी के साथ वाद- विवाद या झगड़े में पडऩे से मामला खराब हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह न रहें।
सिंह राशि :- आज का आज दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार में अच्छा लाभ होगा। धनप्राप्ति के योग रहेंगे। परिजनों-मित्रों से सलाह लेकर नये कार्य शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय व्यतीत करने से मन खुश रहेगा। दूसरों की आलोचना करने से बचें, वरना इसका असर स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अपने दिमाग को शांत रखने की कोशिश करें और अपने प्रियजनों को कुछ भी उल्टा-सीधा कहने से बचे। मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ की संभावना है। उच्च अधिकारियों की कृपा दृष्टि से पदोन्नति हो सकती है। गृहस्थ जीवन में आनंद का माहौल रहेगा। पिता की तरफ से लाभ मिल सकता है। व्यर्थ में जरूरत से ज्यादा खाने से बचें। अधिक खर्चा मन को परेशान कर सकता है। किसी पुराने मित्र के साथ अच्छा समय व्यतीत हो सकता है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। सब्र से आप सब कुछ जीत सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और यात्रा पर जाने से बचें।
तुला राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग बनेंगे। पैसे कमाने के नए मौके मिलेंगे, जो फायदेमंद साबित होंगे। पारिवारिक कार्यों में व्यस्थ रह सकते हैं। व्यर्थ की चिंता आपकी खुशी को बर्बाद कर सकती है। उन लोगों से दूर रहें, जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं। सबकी मदद के लिए आगे रहेंगे। आस-पास के लोग आपके मधुर व्यवहार को देखकर हैरान रह जाएंगे। दूर के प्रवास का आयोजन होगा। धार्मिक यात्रा का भी योग हैं। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद टालें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी योग्यता व ज्ञान में वृद्धि से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जिससे आपको लाभ भी मिलेगा। विद्यार्थी या नौकरीपेशा लोग आज अपने कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। विचारों में आए बदलाव से आने वाले समय में लाभ मिलेगा। खाने-पीने में ध्यान रखे। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता रहेगी। योग, ध्यान और आध्यात्मिकता द्वारा मन को शांति मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का दबाव और घर में अनबन की वजह से तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
धनु राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं। रियल एस्टेट और पैसे के लेन-देन के लिए अच्छा दिन है। भागीदारी लाभदायक बनेगी। अच्छे भोजन और सुंदर परिधान से आप का मन खुश रहेगा। शरीर का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विपरीत लिंग के व्यक्तियों का साथ अच्छा लगेगा। काम के विस्तार की योजनाएं बनाएंगे, लेकिन उस पर अमल करना ठीक नहीं रहेगा। अपने संबंधों में यथार्थवादी बनने की कोशिश करें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मकर राशि :- आज का दिन ठीक रहेगा। धन लाभ का योग है। देश-विदेश में व्यवसाय करने वालों को फायदा होगा। कार्य में यश मिलेगा। घर में परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीताएंगे। प्रतिस्पर्धियों को पराजित कर सकेंगे। नई जगहों पर जाने का योग बनेगा। जरूरी लोगों से मुलाकात होगी। सेहत उत्तम रहेगी। संपत्ति को लेकर विवाद हो सकते हैं। विवाद में कानूनी दखल फायदेमंद नहीं होगा। जो भी बोलें सोच समझ कर बोलें और अपने रिश्तों को मजबूत बनाएं।
कुंभ राशि :- आज का दिन शुभ रहेगा। कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। धनप्राप्ति के योग बन रहे हैं। नये कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज शुरू हुआ निर्माण कार्य शांति से पूरा होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। घरेलू जीवन में कुछ उथल-पुथल हो सकती है। घर पर मेहमानों के आने से शोर तो बढ़ेगा ही, खुशियां भी बढ़ेंगी। आकस्मिक खर्च की तैयारी रखनी पड़ेगी। स्त्री वर्ग अपनी वाणी पर काबू रखे। यात्रा प्रवास से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग हैं, लेकिन अनावश्यक धन खर्च होने से तनाव में रह सकते हैं। रिश्तेदारों के यहां यात्रा सुकून देने वाली साबित होगी। आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। कोई बहस या झगड़ा होने की संभावना है, इसलिए पूरी कोशिश करें कि आप किसी बहस या झगड़े में ना पड़े। परिस्थितियां बिगड़ रही हों तो अपने को दूर कर लें। महिलाओं साथ के व्यवहार में सावधानी रखे। यात्रा पर जाने से बचें।