रविवार का राशिफल

Share this News

युगाब्ध-5119, विक्रम संवत 2075, राष्ट्रीय शक संवत-1940
सूर्योदय 06.12, सूर्यास्त 06.40, ऋतु- ग्रीष्म
चैत्र शुक्ल पक्ष द्वितीया, रविवार, 07 अप्रैल, 2019 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप निर्धारित कार्य आसानी से पूरा कर सकेंगे। नौकरी- इंटरव्यू में सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार- धंधे में प्रगति होगी। नए कार्य करने के लिए प्रेरित होंगे। आलस्य की अधिकता रहेगी। धार्मिक या मांगलिक अवसरों पर उपस्थित होंगे। तीर्थयात्रा का योग है। गुस्से पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध के कारण नौकरी-धंधा की जगह या घर में मनमुटाव होने की आशंका रहेगी।
वृषभ राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक विषमता दूर होगी, प्रतियोगिता में सफलता मिलने के योग भी बन रहे हैं। कार्य सफलता में थोड़ा विलंब होगा। गलत खान-पान के कारण स्वास्थ्य खराब हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत के लिए उचित समय नहीं है। यात्रा में विघ्न आएंगे। ऑफिस-व्यवसाय में अत्यधिक कार्य के कारण थकान अनुभव होगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मिलन सुखद रहेगा। योग साधना और आध्यात्मिकता से मानसिक शांति मिलेगी।
मिथुन राशि :- आज सार्वजनिक जीवन में आपको सम्मान मिलेगा और लोकप्रिय बनेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। दापत्य सुख की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज के दिन आप मनोरंजन तथा घूमने- फिरने में समय व्यतीत करेंगे। मानसिक तनाव हो सकता है। सामाजिक जीवन में कम सफलता मिलेगी। मानसिक शांति तो रहेगी, लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। प्रेम संबंध को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। नए कपड़े, गहने और वाहन की खरीदारी का योग है।
कर्क राशि :- कार्य में सफलता और यश मिलेगा। नौकरी पेशावालों को नौकरी में लाभ होगा। साथी कार्यकर्ताओं का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। वाणी और नकारात्मक विचारों पर काबू रखें। यात्रा लाभप्रद रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कारोबार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। पारिवारिक लाभ मिलेगा, आकस्मिक धन प्राप्ति से व्यापारियों को लाभ होगा। आज का दिन आपको चिंता रहित और खुश रखेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आनंदपूर्वक घर में समय व्यतीत करेंगे।
सिंह राशि :- शारीरिक, मानसिक और आर्थिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा साबित होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। तन-मन से स्वस्थ रहेंगे। आपकी आंतरिक सृजनात्मकता नया स्वरूप प्रदान कर सकेगी। दांपत्यजीवन में मधुरता रहेगी। धन लाभ की संभावना है। अधिकारी सहयोग करेंगे, प्रोफेशन में व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। प्रिय व्यक्ति के साथ की मुलाकात सुखद रहेगी। संतानों की प्रगति का समाचार मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। आध्यात्मिक वृत्ति बढ़ेगी।
कन्या राशि :- आज का दिन ठीक नहीं रहेगा। आपको थोड़ी प्रतिकूलताओं के साथ तैयार रहना पड़ेगा। मन भी चिंताओं से घिरा रहेगा। पैसे की लेन-देन के लिए अनुकूल समय नहीं है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं। स्वजनों से दूर जाने का अवसर आएगा। अत्यधिक काम के चलते थकान का अनुभव होगा और परिश्रम करने के बाद सफलता नहीं मिलने से तनाव बढ़ेगा। वाहन आदि के क्रय-विक्रय के लिए समय अनुकूल नहीं है। पानी से भय रहेगा।
तुला राशि :- नए कार्य शुरु करने के लिए अनुकूल दिन है। भाग्यवृद्धि और धनलाभ की संभावना हैं। आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं। कार्य में सफलता और यश मिलेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का वातावरण रहेगा। पारिवारिक या व्यावहारिक कार्य के अवसर पर बाहर जाना पड़ेगा। बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार होने से राहत का अनुभव होगा। नेगेटिव विचारों से मन विचलित बनेगा। नजदीक के स्थान पर धार्मिक प्रवास का सफल आयोजन होगा। आज आप तन-मन से स्वस्थ अनुभव करेंगे।
वृश्चिक राशि :- व्यवसाय में लाभ होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आर्थिल लाभ मिलने के योग बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक खर्च अधिक होने से तनाव में रह सकते हैं। वाणी और क्रोध पर संयम रखेंगे, तो दिन शांति से व्यतीत होगा। वाहन सुख मिल सकता है। सगे-सम्बंधियों और मित्रों का आगमन होगा। मिष्टान्न भोजन मिलेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। अलंकारों तथा सुगंधित पदार्थों की खरीदारी होगी। वाणी के प्रभाव से अन्य लोगों को मोहित कर सकेंगे।
धनु राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। विदेश व्यापार से लाभ होगा। अपने हाथ से धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्नेहीजनों और मित्रों का मिलन आनंदित करेगा। जीवनसाथी की तरफ से सुख और आनंद मिलेगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अनावश्यक खर्च अधिक होने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। थोड़ी प्रतिकूलताओं का सामना करना पड़ेगा। निजी संबंधों में प्रगति होगी। सुरुचिपूर्ण भोजन मिलेगा।
मकर राशि :- आज का दिन परेशानियों भरा रहेगा। मन में नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। झगड़े-विवाद होने की संभावना है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। खुद में बदलाव की कोशिश करेंगे, तो विवादों से बच सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी शिकायत रहेगी। मन में व्यवसाय से संबंधित नए विचार आएंगे, जो व्यवसाय की वृद्धि में सहायक होंगे। व्यवसाय में सरकार का हस्तक्षेप बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में धन खर्च होगा। आध्यात्मिक और धार्मिक व्यवहार में वृद्धि होगी। शत्रुओं द्वारा परेशान किए जाएंगे।
कुंभ राशि :- मांगलिक और नए कार्यों का आयोजन करने के लिए अत्यंत शुभ दिन है। आय के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी-व्यवसाय में कई तरह के लाभ की प्राप्ति होगी। विदेश यात्रा के योग हैं। अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। स्वयं का स्वास्थ्य भी थोड़ा खराब रहेगा। अगर आप यात्रा पर जाते हैं तो इसके परिणाम सुखद रहेंगे। गृहस्थजीवन और दांपत्यजीवन में सुख और संतोष की भावना का अनुभव होगा।
मीन राशि :- आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आय एवं खर्चों में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी और व्यवसाय में पदोन्नति और वृद्धि के योग बन रहे हैं। पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। घर से बाहर सतर्क रहें। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में पार्टनरशिप लाभ देगी। आर्थिक लाभ होगा, लेकिन अनावश्यक खर्च बढऩे से परिवार में तनाव की स्थिति रहेगी। सरकार की तरफ से लाभ मिल सकता है।