Thu. May 16th, 2024

आस्था और विश्वास का पर्व सत्तुआन उत्साह पुर्वक मना

Share this News

छातापुर:-सुपौल,संजय कुमार भगत

छातापुर प्रखंड क्षेत्र में आस्था और विश्वास का पर्व सत्तुआन आज विधिवत रूप से मनी। आस्थावान लोगों ने अपने अपने घरों में पर्व को धूम धाम से मनाया। पर्व के निमित आम के टिकुले और जौ की सत्तू से विधि वत पूजा अर्चना हुई। पर्व के बारे में बताया जाता है कि सतुआन में दाल से बनी सत्तू खाने की परंपरा है। यह पर्व कई मायने में काफी महत्वपूर्ण है। इस दिन लोग अपने पूजा घर में मिट्टी या पित्तल के घड़े में आम का पल्लो स्थापित करते हैं।


सत्तू, गुड़ , जोऊ चीनी से पूजा की होती है। इस दौरान सोना और चाँदी दान देने की भी परंपरा. पूजा के उपरांत लोग सत्तू, आम प्रसाद के रूप में ग्रहण करते है। इसके निमित घर घर विधिवत पूजन हुआ। पर्व को लेकर प्रखंड क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया। लाक डाउन को लेकर लोग घर के पारिवारिक जनों के साथ ही उक्त पर्व उत्साह भाव के साथ मनाया।