राजद विधायक ने महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ पर किया जलाभिषेक

Share this News

शिवरात्रि के मौके ढुमढुमा पहुंचे राजद विधायक केदारनाथ सिंह ने समर्थकों संग भगवान महादेव का जलाभिषेक कर क्षेत्र के विकास व सुख शांति के लिए प्रार्थना की। शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। लोगों ने भगवान का जलाभिषेक कर परिवार की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
मशरक प्रखंड में दुमदुमा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर शुक्रवार की अहले सुबह से ही कांवरियों की जलाभिषेक के लिए लाइन लगनी शुरू हो गई। शिव भक्तों ने कतारबद्ध होकर भगवान का पूर्ण मनोयोग से जलाभिषेक किया। साथ ही अपने परिवार की सुख समृद्धि के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर मंदिर परिसर में मेले का भी आयोजन किया गया। लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।समर्थकों के संग पहुंचे विधायक केदारनाथ सिंह ने भगवान पर जल अर्पित कर क्षेत्र के विकास, खुशहाली व सुख शांति के लिए प्रार्थना की