Sat. Apr 27th, 2024

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह सह होली मिलन समारोह  का आयोजन

Share this News

मधेपुरा – आज संपूर्ण विश्व महिलाओं के त्याग, समर्पण, उपलब्धियों को नमन कर रहा है। इसी क्रम में जिला भाजपा महिला मोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले की उद्यमी महिला प्रीति यादव और सिम्पी कुमारी को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रुप में मधेपुरा भाजपा जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिला किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं, आने वाले समय में महिलाओं को और भी सशक्त होने की जरूरत है। हमारी सरकार द्वारा भी महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कई योजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता राय ने कहा कि आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। घर की चारदिवारी से निकलकर महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। वहीं प्रीति यादव ने कहा कि आज महिलाएं बहुत आगे बढ़ चुकी हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक ओमप्रकाश यादव, किरण सिंह ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला के बिना सृष्टि की कल्पना नहीं की जा सकती। समाज में महिला और पुरुष दोनों का समान योगदान है। आजादी से लेकर अबतक महिलाओं की स्थिति में काफी सुधार हुआ है, साथ हीं महिलाओं को अभी और सशक्त होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में पूजा यादव, संगीता कुमारी, अर्पणा कुमारी, श्वेता सिन्हा, किरण कुमारी, कुमारी साबरमति, लखी देवी, सारिका भगत, चन्दन कुमारी, युक्ति झा सहित अन्य कई महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा द्वारा अबीर गुलाल लगाकर होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया।