Fri. May 10th, 2024

काराकाट से जदयू प्रत्याशी महाबली सिंह सहित 13 प्रत्याशियों की 2014 में जमानत हुई थी जब्त

Share this News

सासाराम,14 अप्रैल (हि.स.)। वर्ष 2014 में हुए 16 वीं लोकसभा चुनाव में काराकाट संसदीय निर्वाचन क्षेत्र से कुल 15 प्रत्याशी मैदान में थे। इसमें रालोसपा के उपेन्द्र कुशवाहा को सफलता मिली थी। उन्हें कुल 338892 मत मिले थे। दूसरे स्थान पर रही राजद उम्मीदवार कांति सिंह को कुल 233651 मत प्राप्त हुए थे लेकिन शेष 13 उम्मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके थे। इनमें जदयू के महाबली सिंह भी शामिल हैं। उन्हें केवल 76709 मत मिले थे। इस बार पुनः जदयू ने महाबली सिंह पर भरोसा जताते हुए अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि काराकाट से अभी महागठबंधन के उम्मीदवार की घोषणा नहीं हुई है लेकिन उपेन्द्र कुशवाहा को महागठबंधन के उम्मीदवार बनाये जाने की संभावना है।
पिछले चुनाव में उपेन्द्र कुशवाहा एनडीए के उम्मीदवार थे। अगर उपेन्द्र कुशवाहा को महागठबंधन का टिकट मिलता है तो कड़ा मुकाबला होना तय है। गत लोकसभा चुनाव में कुल 789927 मतदताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। इसमें कुल 10185 मतदाताओं ने नोटा का इस्तेमाल किया था। चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को कुल पड़े मतों का छठा भाग लाना अनिवार्य है। इसके तहत जमानत बचाने के लिए कम से कम प्रत्याशियों को 131654 मत प्राप्त करना जरूरी था लेकिन राजद के कांति सिंह को छोड़कर किसी प्रत्याशी को इतने मत प्राप्त नहीं हुए थे।
सबसे ताज्जुब की बात यह थी कि सताधारी दल जदयू के उम्मीदार महाबली सिंह भी अपना जमानत बचाने में नकाम रहे थे। इस बार फिर महाबली सिंह चुनाव हैं लेकिन लगता नहीं उनकी राह इतनी आसान होगी।
प्रत्याशी का नाम दल मतों की संख्या
1 उपेन्द्र कुशवाहा रालोसपा 338892
2 कांति सिंह- राजद- 233651
3 महाबली सिंह- जदयू- 76709
4 संजय केवट- बसपा- 45503
5 राजाराम सिंह- माले- 32684
6 एसएन सिंह- निर्दलीय- 9919
7 प्रदीप जोशी- रासद- 6994
8 भैरव दयाल सिंह- निर्दलीय- 6974
9 गुलाम कुंदनम- आप- 6938
10 रामदयाल सिंह- निर्दलीय- 5459
11 रजनी देवी- जनसंघ- 4795
12 बीना भारती- जनवादी पार्टी- 4002
13 दिलबास अंसारी- निर्दलीय- 2813
14 दिनेश कुमार- बीएमपी- 2359
15 इमरान अलि- निर्दलीय- 2048
16 नोटा- 10185