Wed. Mar 11th, 2026

छत्तीसगढ़ और झारखण्ड में चक्रवाती तूफान का असर

Share this News

रायपुर/राँची, 21 सितम्बर (हि.स.) | ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों में बने चक्रवाती तूफ़ान का छत्तीसगढ़ में भी असर दिख रहा है । राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में आज सुबह से ही तेज बारिश हो रही है। दक्षिण बस्तर के कुछ इलाकों में मूसलाधार बारिश होने और तेज हवा चलने के समाचार मिले हैं।
दूसरी तरफ रांची से मिली खबर के अनुसार बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात का असर झारखंड में भी दिख रहा है | रांची में बारिश, बादलों और तेज हवाओं ने कल से ही रांची और झारखण्ड के आसपास के इलाकों में मौसम को ठंडा कर दिया है | लोगों को ठंड से स्वेटर की जरूरत महसूस होने लगी है।
फोटो : रांची का नजारा, गर्म चादर से बचाव

Latest News