भाजपा में आज शामिल होंगे पूर्व कांग्रेस विधायक महांति

Share this News

भुवनेश्वर, 29 जून (हि.स.)। कांग्रेस के पूर्व विधायक जय नारायण महांति आज, शुक्रवार को भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा कार्यालय में एक विशेष कार्यक्रम में महांति भाजपा का दामन थामेंगे। उल्लेखनीय है कि महांति जलेश्वर से कांग्रेस के विधायक रहे हैं। महांति ने पिछले दिनों कांग्रेस में अनदेखी का आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी थी।