मनाया गया प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का जन्मदिन, पुष्प अर्पित किया गया

Share this News

मशरक थाना क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय के आवास पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। मौके पर बनियापुर भाजपा विधान पार्षद ई सचितानंद राय ने सरोजनी नायडू के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पार्षद बशिष्ठ कुंवर,नंद किशोर पांडे, कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, अतुल पांडेय, नंदन बाबा समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विधान पार्षद ई सचितानंद राय ने कहा कि बचपन से ही कुशल वक्ता रहीं सरोजिनी ने हमेशा ही देश सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और महिलाओं का नेतृत्व कर उन्हें देश कार्यों के लिए भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आजाद भारत में उन्होंने देश के कई पदों को सुशोभित किया।देश के लिए उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में ही सरोजनी नायडू का जन्मदिन को राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है।

सरोजनी नायडू ने ऐसे समय में महिलाओं को जागृत करने का काम किया था जब देश अंग्रेजों से आजादी हासिल करने के लिए जूझ रहा था। सरोजनी नायडू ने देश के बहुत सारी महिलाओं को स्वतंत्रता संग्राम में भागीदार बनाने के काम किया था मौके पर कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय ने कहा कि सरोजिनी नायडू को केवल एक स्वतंत्रता सेनानी के रूप में ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की पहली महिला राज्यपाल रही थीं। वे 1925 में कांग्रेस की अध्यक्ष भी बनाई गईं थी। भारत छोड़ो आंदोलन में सक्रिय भूमिका के कारण अंग्रेजों ने उन्हें 21 महीने तक जेल में रखा था।भारत की पहली महिला राज्यपाल भी थीं।