Sun. May 19th, 2024

2022 में प्रवेश करने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसावासियों को विशेष तोहफा

Share this News

2022 में प्रवेश करने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसावासियों को विशेष तोहफा

रिपोर्ट-रितेश सन्नी

28 दिसंबर 2021को नए साल यानि 2022 में प्रवेश करने से पहले ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सहरसावासियों को विशेष तोहफा देकर सहरसा के विकास की गति को रफ्तार दे दी है। सहरसा की सबसे जटिल समस्या ओवरब्रिज के निर्माण को कैबिनेट से मंजूरी दे दी गई और साथ ही नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा भी मिल गया वहीं NH – 107 बरियाही बाजार से सहरसा बाईपास की चौड़ीकरण के लिए 21 करोड़ 76 लाख की राशि कैबिनेट से स्वीकृत कर दी गई है। शहरवासियों का दशकों से लंबित मांग सहरसा समपार संख्या 31 पर प्रस्तावित बंगाली बाजार ओवरब्रिज के निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण हेतु 104 करोड़ की राशि कैबिनेट से

स्वीकृत कर दी गई है। जमीन अधिग्रहण के तुरंत बाद बिहार राज्य पुल निगम ओवरब्रिज के निर्माण के लिए टेंडर निकालेगी उसके बाद टेंडर प्रक्रिया होते ही ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जिसे लेकर स्थानीय लोगों में खुशी है। सहरसा में ओवरब्रिज के निर्माण की कैबिनेट से स्वीकृति और नगर परिषद सहरसा को नगर निगम का दर्जा के लिए सहरसावासियों की तरफ से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व मंत्रिपरिषद के सभी साथियों को हृदय से धन्यवाद प्रेषित किया है वहीं लोगों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं माँग को लेकर वर्षो से आंदोलित सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक पार्टियों को भी संघर्ष के लिए आभार जताया है।