Sat. Apr 27th, 2024

मुखिया ने शुरू किए नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा तथा वितरित किया ग्रामीणों के बीच कंबल

Share this News

इसुआपुर प्रखंड के रामचौरा पंचायत के मुखिया सह पुर्व लोजपा जिलाध्यक्ष बिगन माँझी  ने अपने पंचायत में दो  सौ से अधिक गरीब व असहाय महिला पुरुषों के बीच कंबल का वितरण बुधवार को किया । उन्होंने कहा कि हाड़ कपाती ठंड व शीतलहर के कारण गरीब लोगों को हो रही परेशानी के मद्देनजर कंबल का वितरण किया गया है। जरूरत पड़ी तो और भी कंबल बांटा जायेगा। इस मौके पर बलवंत सिंह ने कहा कि पंचायत के गरीबों, असहाय लोगों की सेवा और सहायता इनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीषण शीतलहर के कारण लोग परेशान हैं, जिससे राहत दिलाने के लिए कंबल का वितरण किया गया। मुखिया बिगन माझी ने अपने निजी पैसा से पंचायत की जनता के लिए एंबुलेंस सेवा की नि:शुल्क शुरुआत भी की कंबल वितरण करने में अहम भूमिका निभाने वालों में वीरेंद्र उपाध्याय शेख मुस्ताक हरिंदर सिंह कामेश्वर सिंह धनेश माझी मनोज सिंह देव आनंद गोलू अनमोल सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे