Fri. Apr 26th, 2024

विधायक ने किया सीएचसी का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Share this News

सीतामढ़ी : परिहार विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक गायत्री देवी ने सोमवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। बाद में विधायक ने श्री गांधी उच्च विद्यालय एवं आदर्श मध्य विद्यालय परिहार में चल रहे वैक्सीनेशन सेंटर का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कई आवश्यक निर्देश भी दिए। विधायक ने सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं स्वास्थ्य कर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि कोविड-19 जैसी विकट परिस्थिति में इनके प्रयास सराहनीय है। मैं इन सभी के जज्बे को सलाम करती हूं। विधायक ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों से अधिक परिहार में वैक्सीनेशन हुआ है। इस गति को बरकरार रखने की आवश्यकता है।

उन्होंने गांव में कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के रोकथाम हेतु बीडीओ, सीओ, सीएचसी प्रभारी एवं अन्य लोगों को एकजुट होकर कार्य करने का आवाहन किया। पूर्व विधायक व भाजपा नेता रामनरेश यादव ने कहा कि इस महामारी से राहत पहुंचाने की दिशा में भारत एवं बिहार सरकार द्वारा सभी महत्वपूर्ण एवं आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर सीएससी प्रभारी रमेश शाही ने विधायक से एंबुलेंस एवं अन्य चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक ने इसे शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। मौके पर राम विश्वास राय, प्रमोद चौधरी, मदन कुमार, कुमार आशुतोष, सोनू कुमार, शेखर कुमार यादव एवं नरेंद्र सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

उपकरण सामग्री सी.एस.सी परिहर और सी.एस.सी सोनबरसा के लिए उपलब्ध कराए.
एम्बुलेंस
1. बेड 10 +15= 25
2. गद्दा 10 +15= 25
3. पल्स ऑक्सीमटर 30+10= 40
4. इंफ्रारेड थर्मामीटर 30 +10= 40
5. ऑक्सीजन सिलिंडर 7 +3 =10
6. ऑक्सीजन फ्लॉवमीटर 7+3= 10
7. ऑक्सीजन कंसेंट्रटर 4+2=6
8. ऑक्सीजन मास्क ( वयस्क) 10+5=15
9. ऑक्सिजन मास्क (बच्चा) 10+5=15
10. N.k 95 मास्क 300+160 450
11. सेनिटाइजर मशीन 05+03=08