Fri. May 17th, 2024

पति ने प्रेमी से करा दी अपनी पत्नी की शादी

Share this News

बी बी एन डेस्क (आनन्द वर्मा) :-

बिहार के खगड़िया जिले की रहने वाली सपना कुमारी का विवाह सुल्तानगंज के गली नंबर पांच निवासी उत्तम मंडल से हुई थी। शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन उसके बाद अपने ही रिश्तेदार से सपना की आंखें चार हो गई। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग बढ़ चला। इसकी भनक जब पति को लगी तो कई बार विरोध हुआ लेकिन सपना नहीं मानी।

के

स्वजन और पति के बार बार कहने पर भी सपना नहीं मानी इसी से आजिज होकर सपना के पति ने अपनी सहमति दे दी और अपने ही रिश्तेदार राजू कुमार से उसकी शादी स्वजनों के उपस्थिति में रविवार को सुल्तानगंज के बड़ी दुर्गा स्थान में करा दी।

अपने पति की मौजूदगी में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ सात फेरे लिए और फिर प्रेमी और पत्नी ने पति का आशीर्वाद लिया। सपना के पूर्व पति उत्तम मंडल ने दोनों के दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उसकी आंखें नम हो गई। रोते-रोते उसने बस इतना कहा कि जोड़ियां ऊपर वाले के हाथ में होती है। हम सब तो महज उसके हाथ की कठपुतली है। इस दौरान जैसे ही लोगों को इस अनोखी शादी की भनक लगी मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी !

उत्‍तम और सपना के दो संतानें हैं और दोनों पुत्र हैं जिनकी उम्र पांच वर्ष और साढ़े तीन वर्ष है। सात वर्ष पूर्व दोनों की शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि सपना की दूसरी शादी हो जाने के बाद फ‍िलहाल दोनों संतान उत्‍तम के पास रहेगा। इस संबंध में सपना ने भी अपनी रजामंदी दे दी है। हालांकि दोनों संतान अपनी मां को खोज रहा है !