Fri. May 10th, 2024

भारतीय जनता पार्टी गड़खा पूर्वी मंडल की बैठक संपन्न

Share this News

भारतीय जनता पार्टी गड़खा पूर्वी मंडल की बैठक संपन्न

अभिषेक कुमार की रिपोर्ट

भारतीय जनता पार्टी गड़खा पूर्वी मंडल की बैठक प्रो हरेन्द्र सिंह के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें निर्णय लिया गया कि गड़खा पूर्वी मंडल के कार्यकर्ताओं का 2 दिवशीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 08/ एवं 09 फरवरी को श्रीपाल बसंत पंचायत के मुखिया शेखर सिंह के आवास पर आयोजित की गई हैं , जिसमे भारतीय जनता पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारी शक्ति केंद्र प्रमुख मंच एवं प्रकोष्ठ के संयोजक ज़िला एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तथा प्रमुख कार्यकर्ता भाग लेंगे जिसमे भारतीय

जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को सैद्धांतिक अधिष्ठान , भाजपा के इतिहास , विचार परिवार , कार्य पद्धति , शोशल मीडिया , पंचायत चुनाव , FPO , 2014 के बाद राजनीत में बदलाव , भाजपा एवं हमारा दायित्व आदि विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जाएगा बैठक में उपस्थित ज़िला उपाध्यक्ष श्रीनिवासन सिंह , ज़िला मीडिया प्रभारी संजय कुमार सिंह , शोशल सह मीडिया प्रभारी क्रीड़ा प्रकोष्ठ बिहार प्रदेश आशीष रंजन सिंह , भाजपा नेता सत्यप्रकाश सिंह , महामंत्री विनोद कुमार सिंह , मंडल उपाध्यक्ष अजय माँझी , अनुसूचित जन जाती जिलाध्यक्ष त्रिलोकी शर्मा जी आदि उपस्थित हुए ।