रक्तदान महादान होता है—सिविल सर्जन

Share this News

रेड क्रॉस सोसाइटी के 100 वर्ष पूरा होने पे शताब्दी समारोह के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मुख्यालय के निर्देश पर बिहार के सभी रेड क्रॉस ब्लड बैंक और रेड क्रॉस द्वारा संचालित प्रत्येक जिले के ब्लड बैंक पे ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।इस अवसर पे रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण के द्वारा भी छपरा ब्लड बैंक में ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया।

सर्व प्रथम सिविल सर्जन श्री मदेश्वर झा,डॉ० नीला सिंह,डॉ० किरण ओझा और छपरा रेड क्रॉस सचिव श्रीमती जीनत जरीना मसीह ने केक काट के रेड क्रॉस का शताब्दी समारोह मनाया।उसके बाद रेड क्रॉस के सदस्यों के द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया।

सिविल सर्जन ने रेड क्रॉस के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि रक्त दान महादान है,प्रत्येक स्वास्थ्य व्यक्ति को तीन महीने पे एक बार रक्त दान करनी चाहिए।वही रेड क्रॉस सचिव जीनत मासिह ने कहा कि यह कार्यक्रम राज्यमुख्यालय के दिशानिर्देश पे चलाया गया है।और रेड क्रॉस सोसाइटी साल में तीन बार रक्तदान का कार्यक्रम छपरा में करती है।

रक्तदान करने वालो में रेड क्रॉस युवा इकाई के सदस्य रितिका सिंह,प्रखर पुंज,विकास कुमार, भुनेश्वर कुमार,राहुल कुमार,अनिशा कुमारी,चाँद साह, अंकित शर्मा,सरोज सिंह,रज्जय सिंह,बिट्टू सिंह सहित 15 लोगो मे ब्लड डोनेट किया।

सभी रक्त वीरों को गीता सुख फाउंडेशन के द्वारा फ्रूटी और जूस पिलाया गया गीता सुख फाउंडेशन के अध्यक्ष सह संस्थापक अदित्या कुमार ने कहा कि शहर में रक्त दाताओं को जूस और फ्रूटी हर बार मुहैया कराया जाएगा और उन्होंने समाज के सभी वर्ग के लोगो से खास अपील है जो भी जरूरतमंद मरीज हो आप मानव हित हेतु आगे आकर रक्तदान करे एंव यह मानव कल्यान हेतु सबसे बडा सेवा धर्म है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की कोई कमजोरी नहीं होती है। इस पुनीत मौके पर रक्तदान करने वाले प्रतिक मिश्रा ने बताया कि लियो क्लब अच्छा कार्य कर रही है खुशी होती है जब आपके रक्त से किसी को जीवन दान मिलता है

इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया गया जिसमें रक्तदान के लिये जनता जागृत हो।युवा रेड क्रॉस के युवाओ में काफी उत्साह देखने को मिली और अधिकांश रक्त देने के लिए पूर्ण रूप से तैयार हो कर ब्लड बैंक में उपस्तिथ हुए।

इस अवसर पे रेड क्रॉस कोषाध्यक्ष डॉ०सुरेश प्रसाद सिंह,उपाध्यक्ष डॉ० एम०पी० सिंह,सदस्य श्री अरविंद कुमार शर्मा,नदीम अहमद,संजीव कुमार चौधरी,जितेंद्र कुमार के अलावे युवा रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्य आलोक राज,अमन राज,अमन सिंह,धीरज कुमार पाण्डेय, अभिनंदन कुमार,विकी कुमार,मिलन गुप्ता ,चंदन कुमार,करण,सोनम,यश,और तान्या सिंह महजूद थी।

रेड क्रॉस सोसाइटी शाखा सारण के उपाध्यक्ष डॉ०एम०पी० ने बताया कि रेड क्रॉस सोसाइटी गरीब/असहाय लोगो के मदद के लिए हमेशा आगे रहती है,और आपदा के समय इसके सदस्य बढ़ चढ़ के हिस्सा लेते है