Sat. Apr 27th, 2024

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर AV संगिनी क्लब ने किया सम्मान समारोह का आयोजन

Share this News
  • समाज के सभी महिलाओं को कदम से कदम मिलाकर चलना है और महिलाओं की सुरक्षा ही मेरी प्रथम कर्तव्य है : जयमित्रा देवी अध्यक्षा जिला परिषद ।
  • आज महिलाए सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही है और पुरुषों साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है और भारत का नाम रौशन कर रही है :_ अन्नू सिंह नेत्री

छपरा से आनंद वर्मा की रिपोर्ट

सारण: छपरा 08 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन छपरा शहर के कौटिल्य कालोनी कटहरी बाग के नूतन निकेतन में किया गया। इसके साथ ही होली मिलन समारोह का भी हुआ।

 

इस आयोजन में मुख्य रूप से हर क्षेत्र में अपनी एक सशक्त नारी के रूप में महिला जो समाज और देश को अपनी हुनर से  अपनी पहचान बनाने वाली है जो समाज में रहकर घर, परिवार,समाज और सभी पहलुओं पर ध्यान देते हुए आने वाले पीढ़ी को एक नया आयाम दे रही और समाज को ससक्त और समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने में सक्षम रहने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का मौका आज AV  संगिनी क्लब को हासिल हुआ।

सबसे पहले मुख्य अतिथि जयमित्रा देवी जिला परिषद अध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया, नूतन देवी ने बुके भेंट किया तत्पश्चात उन्होंने ने जयमित्रा देवी को सम्मानित किया। उसके बाद मुख्य अतिथि जयमित्रा देवी ने अपने हाथों उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया जो आज हर क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाने में सफल रही है।

इस कार्यक्रम में शामिल जयमित्रा देवी, नूतन वैष्णवी, अभिनेत्री वैष्णवी, , मिन्टुआ भोजपुरीया की मां अंजू तिवारी ,अन्नू सिंह भाजपा नेत्री, मीना सिंह(MJ कैफे) ,R.S News24 रणजीत कुमार सिंह की पत्नी मंजू देवी, वसुधा केन्द्र शेरपुर के संचालिका पूजा कुमारी ,ज्योत्सना पांडेय (गायक),सारण आईटीआई के निर्देशक विनोद सिंह की पत्नी, भारती कुमारी, लोकगायिका सह शिक्षिका प्रियंका कुमारी समेत सैकड़ों सामाजिक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया