भाजपा अल्पसंख्यक सेल के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद महताब आरिफ कांग्रेस में हुए शामिल

Share this News

रिपोर्ट-रितेश हन्नी

सहरसा – ए.आई.सी.सी सदस्य सह कांग्रेस के वरिष्ट नेता डॉ० तारानंद सदा के समक्ष उनके आवास पर मोहम्मद आरिफ ने अपने दर्जनों साथियो के साथ कांग्रेस का सदस्यता ग्रहण किया। ए. आई. सी. सी सदस्य डॉ० तारानंद सादा ने कहा कि मोहम्मद आरिफ जैसे निष्ठावान और संघर्षशील युवा को निश्चित रूप से राजनीति में अपना भागीदारी सुनिश्चित करना चाहिए और कांग्रेस परिवार में ऐसे युवाओं का स्वागत और सम्मान सदैव मिलता रहा है। कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुदीप कुमार सुमन ने कहा कि मोहम्मद आरिफ के कांग्रेस में आने से युवा कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद मोहम्मद आरिफ ने कहा कि भाजपा में रहना मेरी भूल थी भारतीय जनता पार्टी देश की इतिहास, और संस्कृती को कुचलकर राजनीत विचारधारा को बढ़ाने का काम करती है। जबकि कांग्रेस एक मात्र पार्टी है जो भारतीय इतिहास और संस्कृति के सम्मान के साथ राजनीति करती है। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश नेता रामसागर पांडे, कांग्रेस पार्टी में वरिष्ट उपाध्यक्ष मोहम्मद नईमउद्दीन जिला प्रवक्ता शाबिर हुसैन, युवा कांग्रेस के मृणाल कामेश, NSUI के अमित कन्हैया, मो.नोशाद चाँद, हाजी अकबर आलम, जियाउर रहमान, शहाबुद्दीन खान, मो.मोजाहिद हुसैन, नासिर हुसैन, शादाब आरिफ, नदीम खान, संजीव कुमार, सज्जाद सरवर इत्यादि ने मोहम्मद आरिफ के कांग्रेस में आने पे प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया।

Latest News