Thu. Mar 12th, 2026

दो बच्चों की मां ने प्रेमी की रुकवाई शादी,अपने साथ शादी का दबाव बनाया

Share this News

दो बच्चों की मां ने प्रेमी की रुकवाई शादी,अपने साथ शादी का दबाव बनाया

B.B.J-DESK

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मजरुआ गांव में एक रसिकमिजाज आशिक के इश्क का मामला सामने आया हैं। युवक पर एक शादीशुदा महिला ने इश्क लड़ाने का आरोप लगाकर भरे मंडप में उसकी शादी रुकवा दी। बताया जा रहा हैं कि उस मनचले युवक का गांव की ही एक महिला से चक्कर चल रहा था।बाद में वह लड़का अपनी शादीशुदा प्रेमिका को धोखा देकर किसी और से शादी करना चाहा,लेकिन जैसे ही उस महिला को उसके धोखे की बात चली, वह शादी के मंडप तक पहुंच गई। वहां जाकर खूब ड्रामा हुआ। दरअसल, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मचहा गांव की एक महिला का गांव के ही अरुण साह से लंबे समय से प्रेम संबंध था।महिला पहले से ही शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। उसका ससुराल

राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास में है। लेकिन कहते हैं ना कि इश्क जो ना करवाए।अपने ही गांव के अरुण से वो इश्क कर बैठी और साथ जीने मरने की कसम खा ली। महिला ने आरोप लगाया हैं कि उसने अपने प्रेमी अरुण से एक बच्चे को भी जन्म दिया। महिला ने अपना ससुराल भी छोड़ दिया और जाकर अपने मायके रहने लगी। दोनों मिलने- जुलने लगे लेकिन इसी बीच अरुण की शादी तय हो गई और वो अपनी प्रेमिका को धोखा देकर मजरुआ गांव की एक लड़की से ब्याह रचाना चाह रहा था, लेकिन इस बात की भनक उसकी प्रेमिका को लग गई. जिसके बाद कथित प्रेमिका ने शादी के मंडप तक पहुंच कर शादी रुकवा दी और अरुण की शादी खुद से करवाने की मांग करने लगी। महिला के साथ उसके पिता और ग्रामीण भी शामिल थें और वो लोग भी यहीं चाहते थें। यह ड्रामा काफी देर तक चला। अब गांव के लोग पंचायत के जरिये इस प्रेम कहानी को सुलझाने में लग गए हैं।

Latest News