Sun. May 19th, 2024

गोपालपुर गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Share this News

जागरूकता अभियान संस्था गंगौर के द्वारा गोपालपुर गांव में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नितीश कुमार की रिपोर्ट

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तर्ज पर संचालित जागरूकता अभियान संस्था के द्वारा गोपालपुर में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों महिलाएं एवं लड़कियां उपस्थित हुई ,सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें संस्था की संचालिका बिट्टू कुमारी मिश्रा ने सामाजिक कुरीति जैसे दहेज ,प्रथा बाल विवाह ,कन्या भ्रूण हत्या इत्यादि विषयों पर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ महिला शिक्षा स्वास्थ्य एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के संबंध में भी बात की । सामाजिक कुरीति को दूर भगाने के लिए महिलाओं ने एकत्रित होकर शपथ खाई, कि वह आज के बाद समाज में हो रहे किसी भी गलत चीज का विरोध करेंगे और सामाजिक कुरीति को खत्म करने में आगे रहेंगे। बिट्टू मिश्रा ने कहां कि आज भी हम महिलाएं एवं लड़कियां सामाजिक कुरीतियों के कारण पिछड़े हुए हैं ,हमें खुद सशक्त बनना होगा ,हमें खुद जागना होगा और अपने समाज से इस सामाजिक कुरीति अंधविश्वास को भगाना होगा जो हमें दबाने का काम कर रहा है। हम लोगों को अपने हक अधिकार के लिए खुदा ने आगे आना होगा एवं रूढ़िवादी चीजों को तोड़कर सुंदर समाज बनाना होगा, हमें हर क्षेत्र में अपना स्थान बनाना होगा ,इसके लिए हमारी संस्था आप लोगों के साथ है ,हम हर प्रकार से महिला एवं लड़कियों की मदद करते आ रहे हैं, जिसके माध्यम से उसे आगे बढ़ने में आसानी होती है, संस्था के माध्यम से कई महिलाएं रोजगार के संबंध में जानकारी ली एवं जुड़ी ,साथ ही साथ भ्रष्टाचार सामाजिक कुरीतियों को दूर भगाने के लिए एकत्रित होकर एक साथ विरोध करने के लिए महिलाओं ने आवाज लगाई। कार्यक्रम में संस्था की सहायता श्वेता कुमारी, अनुराधा कुमारी, कृष्ण कुमार, श्याम पंडित एवं अन्य लोग उपस्थित होकर सभी लोगों को जागरूक करने का काम किए। इस तरह के कार्यक्रम से महिलाएं काफी प्रभावित हुई।