Mon. Apr 29th, 2024

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जे.पी.महीला विश्वविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन

Share this News

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर जे.पी.महीला विश्वविद्यालय में परिचर्चा का आयोजन

बी.बी.एन-डेस्क

सारण-राजनीति विज्ञान विभाग, जय प्रकाश महिला महाविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर एक समूह परिचर्चा का आयोजन किया गया डॉ रिंकी कुमारी ने परिचर्चा की शुरुआत करते हुए सामाजिक न्याय के महत्व को बताया तथा छात्राओं को इस विषय के प्रति उत्साहित किया। सामाजिक न्याय विषय को केंद्र में रख कर छात्राओं ने उसके अलग अलग पहलुओं पर प्रकाश डाला। राजनीति विज्ञान स्नातक प्रथम वर्ष की छात्रा अमृता सागर ने इस वर्ष के विषय “सामाजिक न्याय एवं इन्टरनेट अर्थव्यवस्था” पर अपना विचार प्रकट करते हुए कहा कि डिजिटल तकनीक सभी के लिए समान रूप से उपलब्ध हो तभी न्याय होगा। प्रथम वर्ष की अपर्णा सागर तथा इंटरमीडिएट की छात्रा अनामिका सिंह ने सामाजिक न्याय की अवधारणा पर प्रकाश डाला। इंटरमीडिएट की अन्य छात्राओं में भूमि ने जातिगत भेदभाव पर प्रकाश डाला, कोमल ने महिलाओं के साथ भेदभाव पर अपने विचार प्रस्तुत किया तथा सुरभि ने एक कविता “जाग उठा इंसान के माध्यम से अपने विचार रख.

विभागाध्यक्ष डॉ शबाना परवीन मल्लिक ने समानता की अवधारणा एवं सामाजिक न्याय में भिन्नता बताते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के लिए सुविधाहीन वर्गो के जीवन में सुधार करने कि आवश्यकता है।समाज के दूर्लभ वर्गो के विकास के बिना सामाजिक न्याय की स्थापना नहीं हो सकती है। विभाग की डॉ सोनाली सिंह ने डिजिटल दौर में सोशल मीडिया के महत्व को बताते हुए इसके असमान अभिगम्यता को सामाजिक न्याय के लिए चुनौती बताया तथा छात्राओं को सामाजिक न्याय के प्रति सजग होने को कहा।