Mon. Apr 29th, 2024

कुमार राजीव बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की प्रदेश सह संयोजक बधाइयों का लगा तांता

Share this News

कुमार राजीव बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की प्रदेश सह संयोजक बधाइयों का लगा तांता

बी.बी.एन-डेस्क

पटना महनागर के भाजपा आई.टी सेल सह संजोजक कुमार राजीव को अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्नातक संघ की बिहार राज्य इकाई का प्रदेश सह संयोजक बनाये जाने पर पुरे बिहार में खुशी की लहर दौर गई है। इसके लिए लोगों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, राष्ट्रीय संरक्षक अनिल अग्रवाल (राज्य सभा सांसद) श्री दिनेश गोयल जी विधान परिषद सदस्य मेरठ, राजेश कुमार गुप्ता जी के प्रति आभार जताया है। कुमार राजीव के प्रदेश सह संयोजक बनने को लेकर ना सिर्फ उनके गृह जिला पटना बल्कि पूरे बिहार के लोग गौरव की अनुभूति कर रहे हैं। लोगों ने कहा है कि कुमार राजीव के नेतृत्व में पूरे बिहार में राष्ट्रीय स्नातक संघ को मजबूती मिलेगी।राजीव को प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।