Sat. Apr 27th, 2024

हुनरमंद महिलाओं को किया गया सम्मानित

Share this News

हुनरमंद महिलाओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट-चंदन कुमार दुबे

रसूलपुर: वैसे तो चाहे वह केंद्र सरकार हो या राज्य सरकार  सब लोग महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दे रहे है ।उसी दौरान रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव में हेलमेट मैन संदीप शाही द्वारा एक अनोखे काम को किया गया। बता दें कि मंगलवार की सुबह देवपुरा गांव में   पेड़ा बनाओ प्रतिभा दिखाओ  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कोरोना महामारी को देखते हुए सिर्फ 50 महिलाओं को शामिल किया गया ।

भारत के होटल ताज ,समेत अन्य मशहूर होटलों के अलावा विदेशों में सेफ का काम करने वाले देवपुरा निवासी मंजय शाही द्वारा महिलाओं के बनाए गए पेड़ा का निरीक्षण किया गया और सही मापदंड के अनुसार उन 50 महिलाओं में से 10 बेहतरीन हुनरमंद महिलाओं को सम्मानित किया गया।

वही पहले स्थान पर आने वाली गरिमा कुमारी को 2100 रुपए नगद देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।द्वितीय स्थान पर रीता देवी तथा तृतीय स्थान पर बेबी दूबे ,ज्योति कुमारी के अलावा रीना देवी, गीता देवी,प्रज्ञा शाही,रोशनी कुमारी, लवली कुमारी को प्रेसर कुकर, वॉटर थर्मस, गैस चूल्हा देकर सम्मानित किया गया।बता दें कि इसका आयोजन महिलाओं के हुनर को परखने के लिए किया गया था जिससे ग्रामीण इलाकों में रहने वाली महिला भी अपने हुनर को बिखेर सकें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदन कुमार दुबे,संतोष शाही, संतोष सेनानी यादव, रोहित गिरी , सुशील शाही, समेत अन्य लोगों ने अपनी भूमिका निभाई।मंच संचालन का कार्य  अनुरागनी वत्स और चंदन कुमार दुबे ने किया ने किया।