Sat. Sep 27th, 2025

मशरक के बंगरा में बुजुर्ग को चाकू मार महिला से किया अभद्र ब्यवहार

Share this News

अर्जुन सिंह की रिपोर्ट

मशरक(सारण) : मशरक थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगरा चौहान टोला में बुजुर्ग को चाकू मार घायल कर महिलाओ के साथ अभद्र ब्यवहार किये जाने का समाचार है। लॉकडाउन में बन्द दुकान खोलकर गुटखा नही देने पर युवक ने समधियाना आए बुजुर्ग समधी को चाकू मार घायल कर दिया। घारल बुजुर्ग समधी बसंत सिंह (60 को मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घायल बुजुर्ग बसंत सिंह मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी है जिनका इलाज चल रहा है।   घायल बसंत सिंह के पुत्र दारा सिंह कि पत्नी कलावती देवी जो अपने नैयर बंगरा चौहान टोला भाई हुकुम सिंह के घर शादी में गई थी। जहां एक युवक आया और गुटखा मागने लगा मना करने पर बसंत सिंह को चाकू मार दिया। बचाने गयी कलावती देवी के साथ अभद्र ब्यवहार किया। थाना पुलिस को एक आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच चर रही है।