मशरक सी ओ ने थाना परिसर में जनता दरबार लगाया

Share this News

मशरक सी ओ ने थाना परिसर में जनता दरबार लगाया

धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट मशरक 

मशरक (सारण) मशरक थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में कुल 8 नये मामले में से 3 मामले का निष्पादन किया गया। वर्षों से चल रहा जमीनी विवाद को सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार आयोजित किया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि कुल 8 नये मामले आज आया है। जिसमें से तीन मामले का निष्पादन किया गया है। जबकि पहले से 8मामले है। उसमें से एक मामले का निष्पादन किया गया। सीओ ललित कुमार सिंह ने कहा कि 3 मामले नया एवं 1 मामले पहले का कुल मामले को आज सलटाया गया। सीओ ललित कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में आयोजित जनता दरबार में जमीनी विवाद को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद 4मामले को सलटाया गया।सीओ ललित कुमार

सिंह ने कहा कि कोरोना काल में सरकार द्वारा लाॅक डाउन के दौरान जनता दरबार को स्थगित कर दिया गया था। कोरोना काल के बाद मशरक थाना परिसर में यह तीसरा जनता दरबार आयोजित किया गया है। सीओ ने कहा कि सरकार चाह रही है कि जमीनी विवाद को ज्यादा से ज्यादा मामले को जनता दरबार आयोजित कर सलटाया जाए। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार लगाया जा रहा है।