पूर्व मंत्री गौतम सिंह प्रवासियों को लगातार करा रहे है भोजन
जमिरुदिन राज की रिपोर्ट
छपरा (सारण) पूर्व मंत्री गौतम सिंह बिहार के बाहर से आए प्रवासियों को लगातार देख रेख में लगे हुए है।वही उन्हें विभिन्न कोरेंटाइन केन्द्रो पर जाकर उन्हें भोजन सहित आवश्यक सामग्री पहुंचा रहे है।
पूर्व मंत्री गौतम सिंह ने बताया की एकमा नगर पंचायत के गंज पर सहित कही स्थलो पर इस वैश्विक महामारी में प्रवासियों के सेवार्थ हम अपने शिष्टमण्डल के साथ स्थानीय कोरेंटाइन केंद्री पर जा कर कुशलक्षेम सहित हर सम्भव सरकारी मानदण्ड के अनुरूप मदद किया जा रहा है।वही सरकारी स्तर से मुहैय्या होने वाली मदद पर भी ध्यान है की प्रवासियों को उक्त प्रदत सामग्री यथा सेनिटाईजर मास्क गमछा लुंगी बाल्टी तेल साबुन सहित उत्तम भोजन साफ़ सफाई बिजली शौचालय सभी व्यवस्थ मिल रही है की नही यह भी प्रवासियों मिलना चाहिए।उन्होंने मुख्यमन्त्री का कोरोना काल में किए गए प्रयास की सराहना किया है