Tue. Apr 30th, 2024

11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारी पूर्ण, विधिवत शुभारंभ कल :- राजेन्द्र

Share this News

11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ की तैयारी पूर्ण, विधिवत शुभारंभ कल :- राजेन्द्र

राधे-कृष्ण हनुमत महादेव मंदिर (मुकुंद टोला-डुमरी) में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। महारुद्र यज्ञ समिति के अध्यक्ष सह सारण जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष, श्री राजेन्द्र प्रसाद राय ने बताया कि इस 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का विधिवत शुभारंभ कल 05:03:2021 को सुबह 7 बजे जनभरी के साथ शुरू होगा। गांव के विकास में इस मंदिर का निर्माण और मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा, और 11_दिवसीय महारुद्र यज्ञ यह मील का पत्थर साबित होगा। और उन्होंने कहा कि इस यज्ञ में कथा वाचक, शिववचन जी महाराज जी, भानु शंकर जी , विजय नारायण शरण शंकर जी और सुश्री पंछी देवी का भी कार्यक्रम रखा गया है। उसके उपरांत रोज रात्रिकालीन में प्रतिदिन कृष्ण लीला और रामलीला का भी आयोजन किया जायेगा।
आयोजन समिति के सहायक कोषाध्यक्ष, सुशील कुमार यादव ने बताया कि इस 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ में काशी, मथुरा, बनारस, से भी संत महात्मा की भारी संख्या में उपस्थिति होगी। और भारी पैमाने पर झूले, मीना बाजार और अन्य खाने पीने की सभी तरह के दुकान लगाया गया है और झूला भी लगाया गया है।आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी अभय राय “मुनचुन” बताया कि यज्ञ के सफल संचालन के लिए यज्ञ स्थल को पूरा सीसीटीवी कैमरा से लैंस किया गया है। और यज्ञ स्थल पर एक कंट्रोल रूम बनाया गया है जहाँ से पूरा यज्ञ को कंट्रोल किया जायेगा। ओर यज्ञ को कवरेज करने आये मीडिया कर्मियों के लिए भी एक गेस्ट रूम बनाया गया है। जहाँ से बढिया तरह से न्यूज कवरेज किया जा सके। और उन्होंने बताया कि यज्ञ में किसी तरह का कोई सुरक्षा में या अन्य किसी तरह का कोई चूक न हो इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण कमेटी का भी गठन किया गया है।

आयोजन समिति के वरीय सदस्य सह सुरक्षा प्रभारी मंटू राय ने बबताया कि यज्ञ शांति पूर्ण तरीका से सम्पन्न जो यह हम सभी की जिम्मेदारी है। और इसे जिम्मेदारी पूर्वक अपना कार्य समझ कर पूरा करना है। बाहर से यज्ञ में आये सभी श्रद्धालुगण हमारे अतिथि सम्मान है। और उसका सम्मान करें तभी जाकर यज्ञ सफल होगा। और उन्होंने कहा कि पूरे यज्ञ में नवयुवकों की एक सुरक्षा दल का गठन किया गया है जो यज्ञ स्थल पर गस्ती करेगा, किसी तरह की किसी को परेशानी न हो।

आयोजन समिति के द्वारा कुछ कमिटी का गठन किया गया।
भोजन प्रभारी :- झगरू साह और अवधेश राय
सुरक्षा प्रभारी :- मंटू राय, और चंदन कुमार यादव
पार्किंग प्रभारी :- पवन कुमार यादव और मुमचुन राय
शोभायात्रा प्रभारी :- अजय कुमार यादव
नगर भ्रमण प्रभारी :- अजय कुमार यादव
प्रचार प्रसार प्रभारी :- चंदन कुमार साह
मंच प्रभारी :- संजय कुमार यादव
मीडिया प्रभारी :- अभय राय ‘मुनचुन’
और यज्ञ स्थल पर आयोजन समिति के तरफ से सुलभ शौचालय, चलंत शौचालय, और पानी का भी उत्तम व्यवस्था किया गया है।

https://youtu.be/MfQkBqMQT9Uhttps://youtu.be/MfQkBqMQT9U