Sat. May 11th, 2024

सहरसा विधानसभा से जन अधिकार पार्टी के उम्मीदवार होंगें-रंजन प्रियदर्शी

Share this News

बी.बी.एन-रितेश हन्नी

सहरसा – इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने विधानसभा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज कर दी है। वहीं जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजन प्रियदर्शी ने सहरसा विधानसभा चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने बताया कि हम क्षेत्र में लगातार भ्रमण कर रहे हैं। क्षेत्र भ्रमण के दौरान ऐसा लगता है कि सहरसा विधानसभा क्षेत्र की जनता इस बार बदलाव हो ऐसा चाह रही है। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के नेतृत्व में हमलोग लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रहे हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी जायजा ले रहे हैं। इस बार जनता जाग चुकी है और इस दोहरी नीति सरकार को आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकने का काम करेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जब जाप सुप्रीमो पप्पू यादव के साथ हमलोगों की बैठक हुई थी तो उस बैठक में जाप सुप्रीमो का निर्देश हुआ था कि जो जो कैंडिडेट अपने क्षेत्र से चुनाव लड़ना चाहते हैं वह अगर 25 हजार लोगों को सदस्यता ग्रहण कराएंगे तो उसे उस विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित किया जाएगा। आने वाले विधानसभा चुनाव में जन अधिकार पार्टी जोर शोर से चुनावी मैदान में उतरेगी। उसी आधार पर पार्टी के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रहे हैं।