Sun. Apr 28th, 2024

बूढ़ी गंडक नदी में नाव पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग लापता

Share this News

समस्तीपुर से गोपाल कुमार गौरव कि रिपोर्ट

समस्तीपुर जिला के खानपुर थाना क्षेत्र के बछौली में दाह संस्कार कर नाव से लौटने के दौरान बूढ़ी गंडक नदी में नाव डूबने से करीब 8 से 10 लोग डूबे। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के बृद्ध राम प्रवेश यादव की निधन उपरांत एक दर्जन से अधिक लोग एक निजी नाव पर लास के साथ सवार होकर नदी के किनारे एक टिला पर दाह संस्कार करने गए थे। हादसा तब हुई जब लोग दाह संस्कार कर लौट रहे थे इसी दौरान नदी के ढाब में नाव अचानक पलट गई। जिसमें तीन लोगो की शव तत्काल निकाल लिया गया।

जबकि लगभग 10 लोगो की खोज जारी था। हलांकि इस दौरान कुछ लोग तैर कर किनारे भी पहुंच गए। हादसा में मरने बालो में बछौली निवासी रामाधार राय का पुत्र चन्द्रबिंद कुमार राय (30), संजय महतो का पुत्र 15 बर्षीय अमन कुमार व अनिल महतो का पुत्र 16 बर्षीय रोहित कुमार के रूप में पहचान की गई। इधर हादसा में किसी तरह तैर कर निकलने बाले गांव के ही रामजतन राम एवं शोभन महतो को इलाज में ले जाया गया है।

हादसा के बाद मुखिया सूरज कुमार नायक, पंसस उमेश प्रसाद महतो, पूर्व सरपंच पशुपति गिरी, समाजिक कार्यकर्ता त्रिपुरारी झा, बिनोद कुमार महतो, वकील महतो, दिनेश प्रसाद के अलावा सीओ रंजन कुमार दिवाकर, थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती सदल बल राहत कार्य मे जुटे हुए थे। उधर हादसा से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है।