Mon. May 20th, 2024

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का चलाया गया अभियान

Share this News

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का चलाया गया अभियान

बी.बी.एन-डेस्क

छपरा – सिवान मुख्य पथ पर रसूलपुर थाना के सामने सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा अभियान चलाया गया ,जिसमें वाहन चालकों को यातायात के पाठ भी पढ़ाए गए और उन्हें सड़क सुरक्षा सम्बंधित बहुत सामग्री भी प्रदान की गई।

बता दें कि दिल्ली पुलिस में कार्यरत हेलमेट मैन संदीप शाही के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में वाहन चालकों को मास्क,चाभी रिंग, रोड संकेत चार्ट, वाहनों के लिए रेडियम, के अलावा अन्य सड़क सुरक्षा सम्बंधित उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया
इस अभियान को सफल बनाने में सड़क
सड़क सुरक्षा हेतु सदैव जागरूकता अभियान चलाने वाले चंदन कुमार दुबे के अलावा संतोष सेनानी यादव, रवि कुंवर, रोहित गिरी के साथ थाना प्रभारी प्रभात कुमार के साथ अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे